इतिहासअमेरिका की क्रांतिविश्व का इतिहास

अमेरिका में गृहयुद्ध कब हुआ था

अमेरिका में गृहयुद्ध कब हुआ था

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

अमेरिका की खोज एक आकस्मिक घटना थी। 1492 ई. में क्रिस्टोफर कोलंबस स्पेन से एशिया का जलमार्ग ढूँढने निकला था, परंतु वह नए संसार के पश्चिमी दीप-समूह में पहुँच गया। उस समय न तो कोलम्बस और न उसके समकालीन ही यह जानते थे, कि पश्चिम की ओर से एशिया जाने में उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका बीच में पङते हैं।

अमेरिका की खोज करने और उसका पता देने का श्रेय कोलम्बस को है, पर अमेरिका का नाम अमेरिगो वेस्पुची नामक इटालियन के नाम पर पङा। उसने 1501 ई. में ब्राजील तक की यात्रा की थी। वापस आने पर उसने अपनी यात्राओं का इतना विस्तार से वर्णन किया कि उसका नाम कोलंबस से भी अधिक प्रसिद्ध हो गया और विद्वान लोगों ने इस अज्ञात क्षेत्र को अमेरिका के नाम से पुकारना शुरू कर दिया।

अमेरिका में गृहयुद्ध

अमेरिका का गृहयुद्ध 1861 ई. में आरंभ हुआ, जो 1865 ई. तक चला। अमेरिका के गृहयुद्ध का तात्कालिक कारण दक्षिणी राज्यों का संयुक्त राज्य अमेरिका से पृथक होना था।

1860 ई. में अब्राहम लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति बने, जिसके वाद पृथकतावादी आंदोलन ने जोर पकङ लिया तथा अमेरिका के कई राज्य धीरे-धीरे अलग हो गये।

अलग हुए अमेरिका के दक्षिणी राज्यों ने जेफरसन डेविस की अध्यक्षता में एक नया महासंघ कॉनफेडरेसन स्टेट्स ऑफ अमेरिका का निर्माण किया। दक्षिणी कैरोलिना के सैनिकों ने 12 अप्रैल, 1861 को संघ के एक शस्त्रागार पर बमबारी करके युद्ध शुरू किया। इसके बाद संघ तथा दक्षिणी राज्यों के बीच चार वर्ष तक भयानक युद्ध चलता रहा। 1 जनवरी, 1863 को सभी विद्रोही राज्यों में गुलामी प्रथा (दास प्रथा) की समाप्ति की घोषणा की गई।

अमेरिकी उत्तरी राज्यों की विजय के साथ ही अप्रैल 1865 में गृहयुद्ध समाप्त हुआ और संयुक्त राज्य अमेरिका की एकता कायम रह गई।

प्रजातंत्र जनता का, जनता द्वारा और जनता के लिये शासन है, यह अब्राहम लिंकन द्वारा कहा गया।

जॉन विल्कीस बूथ नामक व्यक्ति ने 4 मार्च, 1865 को अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी। अमेरिकन फिलॉसोफिकल सोसायटी की स्थापना बेंजामिन फ्रैंकलिन ने की थी।

1. पुस्तक- आधुनिक विश्व का इतिहास (1500-1945ई.), लेखक - कालूराम शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!