सिंधु घाटी सभ्यताइतिहासप्राचीन भारत

सिंधु घाटी सभ्यता के महत्तवपूर्ण नगर-बनवाली

बनवाली (banvali)- बनवाली एक सैंधव सभ्यताकालीन स्थल है, जो हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है। इस स्थल का उत्खनन 1974 में आर.एस. विष्ट द्वारा करवाया गया। इस स्थल से हङप्पा संस्कृति के तीन स्तर प्राप्त हुए हैं- प्राक हङप्पा, विकसित हङप्पा, उत्तर हङप्पा । यहां से जल निकास प्रणाली , जो सिंधु सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता थी का अभाव था। यहां से हङप्पाकालीन मिट्टी के उत्कृष्ट बर्तन, सेलखङी की अनेक मुहरें आदि अवशेष प्राप्त हुए हैं। 

बनवाली से सिंधु सभ्यता के शहरों के सभी लक्षण दिखाई देते हैं , यह नगर समृद्ध लोगों का नगर था। यहां से एक मकान से धावन पात्र (wash basin) लगा हुआ मिला है। यहां के मकानों से अग्निवेदियां भी प्राप्त हुई हैं। खुदाई में प्राप्त अन्य वस्तुओं में – मृदभांड, मुहरें , ठप्पे, बटखरे, गुरियां, चूङियां आदि प्राप्त हुए हैं। यहां से मिट्टी का बना हल तथा कुछ नारी मूर्तियां मिली हैं। जौ के दाने भी काफी मात्रा में प्राप्त हुये हैं। सङकों तथा नालियों के अवशेष ,मनके, ताँबे के बाणाग्र, चर्ट के फलक, पकाई मिट्टी की मुहरें प्राप्त हुये हैं।

बनवाली से प्राप्त हुये अवशेषों में प्रमुख अवशेष हल की आकृति (खिलौने के रूप में) प्राप्त हुई है।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!