इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल भितरी

गाजीपुर (उ. प्र.) जिले में सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन से पाँच मील उत्तर-पूर्व में भितरी नामक स्थान से गुप्तकाल के अनेक अवशेष मिले है। इनमें सबसे प्रसिद्ध सम्राट स्कन्दगुप्त का स्तम्भ लेख है। यह स्तम्भ बलुए पत्थर का बना है। इसके शीर्षभाग पर विष्णु की प्रतिमा थी जो अब नहीं है।

स्कंदगुप्त की उपलब्धियाँ

भितरी लेख से स्कन्दगुप्त के शासनकाल की महत्वपूर्ण घटनाओं का भी ज्ञान होता है। इससे पुष्यमित्र तथा हूणों के साथ होने वाले भीषण युद्ध का वर्णन मिलता है। अभिलेख के अनुसार उसने भगवान विष्णु (शार्ड्डिण) की एक विशाल मूर्ति यहाँ स्थापित करवायी थी। यह इच्छा व्यक्त की गयी है कि यह मूर्ति सूर्य और चन्द्र के समान स्थायी रहे। इस मूर्ति के निर्मित्त उसने एक ग्राम दान में दिया था। लेख तिथिरहित है।

इसमें स्कन्दगुप्त के जीवन की प्रारम्भिक अशान्तमय परिस्थितियों का चित्रण है जिससे लगता है कि वह 455 ई. के लगभग उत्कीर्ण करवाया गया होगा।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!