इतिहासविश्व का इतिहास

विश्व इतिहास तिथिक्रम (1275 ई. से 1946 ई. तक)

1275 ई. से 1600 ई. तक

1275 ई.मार्कोपोलो चीनी दरबार में पहुँचा।
1348 ई.यूरोप में काली-मृत्यु का प्रकोप।
1453 ई. कुस्तुनतुनिया पर तुर्कों का अधिकार,पूर्वी रोमन साम्राज्य का अंत ।
1454 ई.जर्मनी में जान गुटनबर्ग ने छापाखाना स्थापित किया।
1492 ई.क्रिस्टोफर कोलम्बस द्वारा अमेरिका की खोज।
1497 ई.जॉन कैबट ने न्यूफाण्डलैण्ड की खोज की।
1498 ई. वास्को डी गामा द्वारा भारत के समुद्री मार्ग की खोज।
1499 ई.अमेरिगो वेसपुग्गी ने दक्षिण अमेरिकी तट के भाग का नक्शा बनाया।
1500 ई.ब्रेडो केब्राल द्वारा ब्राजील की खोज।
1517 ई.मार्टिन लूथऱ द्वारा जर्मनी में धर्म सुधार आंदोलन की शुरुआत तथा पहला पुर्तगाली व्यापार-मंडल कैंटन पहुँचा
1519 ई.पुर्तगाली मैगेलन की समुद्री मार्ग में प्रथम विश्व परिक्रमा की शुरुआत।
1521 ई.स्पेन ने मैक्सको को जीता।
1524 ई.जर्मनी में किसानों का महान विद्रोह
1533 ई.स्पेन ने पेरू (पीरू) को जीता
1542 ई.प्रथम पुर्तगाली नाविक जापान पहुँचे
1557 ई.चीन में मकाओ द्वीप पुर्तगालियों का स्थायी बंदरगाह बना।
1565 ई.अमेरिका में पहली स्थायी बस्ती फ्लोरिडा बसाई गई।
1598 ई.नान्तेज का अध्यादेश – फ्रांस के प्रोटेस्टेन्टों को उपासना की स्वतंत्रता मिली।
1600 ई.अँग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी बनाई

1602 ई. से 1791 ई. तक

1602 ई.डचों ने डच-ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की।
1610 ई.गैलीलियों ने सर्वप्रथम टेलीस्कोप द्वारा अंतरिक्ष का अलोकन किया।
1619 ई.फ्रांस के रेने देकार्ते द्वारा विश्लेषणात्मक ज्यामिति का सूत्रपात ।
1628 ई.विलियम हार्वे ने रक्त के परिसंचरण का प्रदर्शन किया।
1685 ई.न्यूटन ने प्रसिद्ध ग्रंथ प्रिंसिपिया मेथेटिसिया का प्रकाशन किया।
1687 ई.न्यूटन द्वारा गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रतिपादन।
1712 ई.थामस न्यूकोमेन द्वारा भाप के इंजन (पिस्टन)का आविष्कार।
1757-63 ई.सप्तवर्षीय युद्ध
1762 ई.रूसो की द सोशल कांट्रेक्ट का प्रकाशन
1764 ई.जेम्स हारग्रीव्स ने स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किया।
1765 ई.जेम्स वाट द्वारा भाप के इंजन(कंडेन्सर) का निर्माण तथा अमेरिकन उपनिवेशों में स्टाम्प एक्ट लागू किया गया
1766ई.स्टाम्प एक्ट का निरस्तीकरण।
1769 ई.नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म
1770 ई.बोस्टन हत्याकाण्ड (5 मार्च)
1773 ई.बोस्टन टी पार्टी (26 दिसंबर)
1774 ई.अमेरिका में प्रथम महाद्वीपीय काँग्रेस का अधिवेशन (5 सितंबर)
1775 ई.फिलाडेल्फिया में द्वितीय महाद्वीपीय काँगेस (10 मई) एवं जार्ज वाइंगटन का अमेरिकी सेनाध्यक्ष के रूप में चयन
1776 ई.अमेरिकी उपनिवेशों द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा (4 जुलाई)
1777 ई.साराटोगा में ब्रिटिश सेना का आत्मसमर्पण (17 अक्टूबर)
1779 ई.सेम्युअल क्राम्पटन द्वारा कताई मशीन का आविष्कार।
1781ई.लार्ड कार्नवालिस द्वारा अमेरिकी सेना के समक्ष आत्मसमर्पण (19 अक्टूबर)
1783 ई.पेरिस की संधि, इंग्लैण्ड से अमेरिकी उपनिवेशों की स्वतंत्रता स्वीकार की।
1789 ई.वर्साय में इस्टेट्स जनरल का अधिवेशन शुरू (5 मई)
तीसरे इस्टेट्स ने अपने आपको राष्ट्रीय सभा घोषित किया (17 मई)
टेनिस कोर्ट की शपथ (20 जून)
लुई ने तीनों सदनों को एक साथ बैठने की अनुमति दी (27 जून)
बास्तीन का पतन (14 जुलाई)
राष्ट्रीय महासभा द्वारा मानवाधिकारों की घोषणा (26 अगस्त)
महिलाओं का वर्साय अभियान (5 अक्टूबर)
जार्ज वाशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1791 ई.फ्रांस का नया संविधान बना (14 सितंबर)
फ्रांस में दास-प्रथा की समाप्ति (28 सितंबर)

1792 ई. से 1840 ई. तक

1792 ई.जेकोबिन दल का उत्थान। राजतंत्र का पतन एवं गणतंत्र की स्थापना
1793 ई.लुई सोलहवें को मृत्यु-दंड (21 जनवरी)
फ्रांस की रानी को मृत्यु दंड फ्रांस में आतंकवादी गतिविधियाँ
ब्रिटिश सरकार ने लार्ड मेकार्टन को दूत बनाकर चीन भेजा।
1795 ई.डाइरेक्टरी का शासन शुरू (27 अक्टूबर)
1797 ई.नेपोलियन ने आस्ट्रिया को पराजित किया, केम्पोफोर्मिया की संधि।
1798 ई.नेपोलियन का मिश्र अभियान शुरू। नील नदी का युद्ध – इंग्लैण्ड ने फ्रांसीसी बेङे को नष्ट किया।
1799 ई.नेपोलियन बोनापार्ट प्रथम कौंसल बना।
1802 ई. फ्रांस और इंग्लैण्ड में आमीन्स की संधि।
नेपोलियन और पोप के मध्य समझौता।
1804 ई.नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का सम्राट बना।
1805 ई.ट्राफल्गर का युद्ध, इंग्लैण्ड की विजय परंतु नेल्सन की मृत्यु
आस्टरलित्स का युद्ध, प्रेसबुर्ग की संधि
1806 ई.नेपोलियन द्वारा इंग्लैण्ड की नाकेबंदी की घोषणा।
1807 ई.नेपोलियन ने रूस को पुनः पराजित किया, टिलसिट की संधि।
1808 ई.स्पेन का राष्ट्रीय आंदोलन शुरू।
1810 ई.नेपिल्स में कार्बोनरी की स्थापना।
1812 ई.नेपोलियन का रूस पर आक्रमण
1813 ई.लाइपजिग में राष्ट्रों का युद्ध, वेलिंगटन का फ्रांस पर आक्रमण।
1814 ई.नेपोलियन का एल्बा से भागकर फ्रांस आना, 100 दिन का शासन।
वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन की पराजय, सेंट हेलेना में निर्वासित किया गया।
1815 ई.नेपोलियन का एल्बा से भागकर फ्रांस आना, 100 दिन का शासन।
वाटरलू के युद्ध में निपोलियन की पराजय, सेंट हेलेना में निर्वासित किया गया।
1819 ई.जालवरीन की शुरुआत। जर्मनी में कार्ल्वाद अध्यादेशों द्वारा प्रतिक्रियावदी शासन की शुरूआत।
1830 ई. फ्रांस में जुलाई क्रांति, लुई फिलिप नया राजा बनाया गया। यूरोप में जुलाई क्रांति का प्रसार।
1831 ई.मेजिनी द्वारा यंग इटली की स्थापना।
1833 ई.यूरोपीय शक्तियों द्वारा यूनान की स्वतंत्रता को मान्यता।
1836 ई.डचों ने केपकोलोनी को त्यागा। इंग्लैण्ड में चार्टिस्ट आंदोलन।
1840 ई.चीन और इंग्लैण्ड में प्रथम अफीम युद्ध शुरू।

1842 ई. से 1868 ई. तक

1842 ई.नानकिंग की संधि, चीन ने अपने पाँच बंदरगाह खोले।
1847 ई.फ्रांस ने अल्जीरिया पर अधिकार जमाया।
1848 ई.फ्रांस में क्रांति, द्वितीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना।
यूरोप में 1848 की क्रांति का प्रसार।
मार्क्स और एंगेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणा पत्र का प्रकाशन किया।
1850 ई.कावूर सार्डीनिया का प्रधानमंत्री बना
प्रशा और आस्ट्रिया में आल्मुत्ज का समझौता
1852 ई.कमाण्डर पेरी जापान के समुद्री तट पर पहुँचा।
रूस और तुर्की के मध्य क्रीमिया युद्ध का आरंभ।
चीन में ताइपिंग विद्रोह सुरू हुआ।
1854 ई.जापान ने अमेरिका के साथ संधि की।
1856 ई.लिविंग्स्टन ने अफ्रीका के भीतरी हिस्सों का अन्वेषण किया।
पेरिस की संधि द्वारा क्रीमिया युद्ध का अंत
1857-58 ई.द्वितीय अफीम युद्ध
1858 ई.नेपोलियन तृतीय और कावूर के मध्य प्लेम्बियर्स का समझौता।
तीन्तसिन की संधि, चीन ने 11 और बंदरगाह विदेशियों के लिये खोले।
1859 ई.आस्ट्रिया और सार्डीनिया के मध्य युद्ध शुरू।
विलाफ्रेंका की संधि द्वारा युद्ध समाप्त,सार्डीनिया को लोम्बार्डी मिला।
स्वेज नहर का निर्माण कार्य शुरू।
1860 ई.मध्य इटली के राज्यों का सार्डीनिया में विलय।
गेरीबाल्डी ने सिसली और नेपल्स जीते।
1861 ई.कावूर की मृत्यु। रूमानिया के एकीकृत राज्य को मान्यता मिली।
1862 ई.बिस्मार्क प्रशा का चान्सलर बना।
1864 ई.प्रथम इन्टरनेशल की स्थापना।
1865 ई.आस्ट्रिया और प्रशा ने डेनमार्क से श्लेसविग और हाल्सटाइन छीने।
आस्ट्रिया और प्रशा के मध्य गेस्टाइन का समझौता।
1866 ई.आस्ट्रिया और प्रशा के मध्य सेडोवा का युद्ध, प्राग की संधि।
इटली को वेनेशिया मिला।
1867 ई.मास्को में विराट सर्वस्लाव सम्मेलन शुरू।
1868 ई.जापान में शोगुन का पतन। मेजी शासन के अन्तर्गत जापान के द्रुत गति से पश्चिमीकरण की शुरुआत।

1869 ई. से 1914 ई. तक

1869 ई.स्वेज नहर बनकर तैयार
1870 ई.फ्रांस और प्रशा शुरू, सेडान में नेपोलियन तृतीय का आत्मसमर्पण।
पेरिस में विद्रोह, द्वितीय साम्राज्य का पतन, रोम पर इटली का अधिकार।
1871 ई.प्रशा का विलियम प्रथम जर्मन सम्राट घोषित, पेरिस का आत्मसमर्पण, फ्रेंकफर्ट की संधि।
1875 ई.इंग्लैण्ड ने मिस्र के पाशा से स्वेज नहर के शेयर खरीदे।
1876 ई.तुर्कों द्वारा बल्गेरिया में कत्लेआम।
1877 ई.रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1878 ई.रूस और तुर्की के मध्य सेन स्टीफेनो की संधि (3 मार्च)
बर्लिन काँग्रेस का अधिवेशन शुरू (30 जून)
1879 ई.अँग्रेजों ने डचों से ट्रांसवाल छीना।
1881 ई.बोअर युद्ध में अँग्रेजों की प्रथम पराजय।
फ्रांस ने ट्यूनिस पर अधिकार किया।
1884 ई.अफ्रीका के बँटवारे के लिये बर्लिन सम्मेलन शुरू।
1894 ई.जापान ने चीन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1895 ई.फारमोसा और कोरिया पर जापान का अधिकार, शिमोनेस्की की संधि द्वारा युद्ध का अंत।
1898 ई.फिलीपाइन्स पर अमेरिका का अधिकार
1899 ई.बोअर युद्ध आरंभ। चीन में बाक्सर विद्रोह शुरू।
1902 ई.बोअर युद्ध की समाप्ति । इंग्लैण्ड और जापान की संधि।
1904 ई.रूस-जापान युद्ध शुरू।
1905 ई.पोर्ट्समाउथ की संधि द्वारा रूस-जापान युद्ध समाप्त हुआ।
प्रथम रूसी क्रांति।
1908 ई.युवा तुर्क क्रांति।
1909ई.यूनियन ऑफ साउथ अफ्रीका का निर्माण।
1911 ई.चीन की राज्य क्रांति ।
1914 ई.साराजेवो में अस्ट्रियन युवराज की हत्या (28 जून)।
आस्ट्रिया ने सर्बिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की (28 जुलाई)
प्रथम विश्व युद्ध का आरंभ।
जर्मनी ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की (1 अगस्त)
जर्मनी ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध घोषित किया (3 अगस्त)
जर्मनी का बेल्जियम पर आक्रमण (3 अगस्त)
इंग्लैण्ड ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की (4 अगस्त)
आस्ट्रिया ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की (6 अगस्त)
जापान ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की (23 अगस्त)
रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की (2 नवम्बर)

1916 ई. से 1934 ई. तक

1916 ई.रूसी साधु रास्पुटिन की हत्या (6 दिसंबर)
1917 ई.पैट्राग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह (10 मार्च)
जार निकोलस ने सिंहासन त्यागा (15 मार्च)
रूस में मार्च की क्रांति
रूस में बोल्शेविक क्रांति शुरू (6 नवम्बर)
1918 ई.विल्सन द्वारा चौदह सूत्रों की घोषणा (8 जनवरी)
जर्मनी में क्रांति, सम्राट विलियम द्वितीय ने देश त्यागा
जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा (9 नवम्बर)
1919 ई.पेरिस में शांति सम्मेलन शुरू (18 जनवरी)
वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर (28 जून)
सेंट जर्मेन की संधि सम्पन्न (10 सितंबर)
बल्गेरिया के साथ न्यूइली की संधि (27 नवम्बर)
1920 ई.राष्ट्रसंघ की प्रथम बैठक हुई (10 जनवरी)
हंगरी के हाथ ट्रायनों की संधि (4 जून)
तुर्की के साथ सेब्रे की संधि (10 अगस्त)
1922 ई.इटली में फासिस्ट पार्टी की सरकार बनी (31 अक्टूबर)
तुर्की के साथ लोसान की नई संधि (24 जुलाई)
1924 ई.लैनिन की मृत्यु, स्टालिन सत्तारूढ
1925 ई.डॉ. सनयातसेन की मृत्यु, चीन में च्यांग काई शेक सत्तारूढ
1929 ई.अमेरिका में वाल स्ट्रीट में शेयरों के भाव गिरे।
विश्वव्यापी आर्थिक मंदी का प्रारंभ
1933 ई.हिटलर जर्मनी का चांसलर बना (30 जनवरी)
जर्मनी राष्ट्रसंघ से अलग हुआ(14 अक्टूबर)
1934 ई.जर्मनी का पोलैण्ड के साथ अनाक्रमण समझौता (26 जनवरी)
आस्ट्रियन चांसलर डाल्फस की हत्या (25 जुलाई
हिंडेनबर्ग की मृत्यु, हिटलर जर्मनी का तानाशाह बना (14 अगस्त)

1935 ई. से 1945 ई. तक

1935 ई.राष्ट्रसंघ ने सार का क्षेत्र जर्मनी को सौंपा
हिटलर द्वारा शस्रीकरण की घोषणा (16 मार्च)
इंग्लैण्ड ने जर्मनी के साथ नौ-सैनिक समझौता किया (18 जून)
इटली ने इथोपिया पर आक्रमण किया।
1936 ई.इटली ने इथोपिया पर अधिकार किया, स्पेन में गृह युद्ध छिङा।
जर्मनी द्वारा राइनलैण्ड का सैन्यीकरण
रोम-बर्लिन धुरी का निर्माण (25 अक्टूबर)
बर्लिन-टोक्यो धुरी का निर्माण (25 नवम्बर)
1937 ई.चीन पर जापान का नया हमला
रोम-बर्लिन-टोक्यो धुरी का निर्माण (6 नवम्बर)
1938ई.म्यूनिख समझौता
चेकोस्लोवाकिया का विभाजन (29 सितंबर)
चेकोस्लोवाकिया और मेमल पर जर्मनी का अधिकार
1939 ई.रूस के साथ जर्मनी का अनाक्रमण समझौता (23 अगस्त)
जर्मनी ने पोलैण्ड पर आक्रमण किया। द्वितीय विश्व युद्ध का प्रारंभ(1 सितंबर)
इंग्लैण्ड और फ्रांस द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा(3 सितंबर)
1941 ई.जर्मनी ने रूस पर आक्रमण किया। रूस मित्र राष्ट्रों के साथ आया।
पर्ल हार्बर पर जापान का हमला(7 सितंबर), संयुक्त राज्य अमेरिका भी युद्ध में कूदा।
1942 ई.मित्र राष्ट्रों को जर्मन फौजों की प्रगति को रोकने में सफलता मिली।
1943 ई.इटली ने आत्मसमर्पण किया (3 दिसंबर)
1944 ई.रूस में जर्मन फौजों की पराजय। बर्लिन पर भयंकर बम वर्षा।
1945 ई.बर्लिन का पतन, जर्मन सेनाओं का आत्मसमर्पण ।
हिटलर ने आत्महत्या की। मुसोलिनी की हत्या कर दी गयी।
सेन फ्रांसिस्को सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर
हिरोशिमा पर अणु बम (6 अगस्त)
नागासाकी पर अणु बम गिराया (9 अगस्त)
जापान का आत्मसमर्पण। द्वितीय विश्वयुद्ध का अंत
1946 ई.राष्ट्रसंघ का अंत (18 अप्रैल)
1. पुस्तक- आधुनिक विश्व का इतिहास (1500-1945ई.), लेखक - कालूराम शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!