प्राचीन भारतइतिहासचंद्रगुप्त मौर्यमौर्य साम्राज्य

चंद्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य विस्तार कहाँ तक था

चंद्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य संपूर्ण भारत में फैल गया। प्लूटार्क ने लिखा है कि उसने छः लाख की सेना लेकर संपूर्ण भारत को रौंद डाला और उस पर अपना अधिकार कर लिया।

चंद्रगुप्त मौर्य का जीवन परिचय ।

जस्टिस के विवरण के अनुसार संपूर्ण भारत उसके अधिकार में था। मगध साम्राज्य के उत्कर्ष की जो परंपरा बिम्बिसार के समय से प्रारंभ हुई थी, चंद्रगुप्त के समय में पराकाष्ठा पर पहुंच गई। उसका विशाल साम्राज्य उत्तर पश्चिम में ईरान की सीमा से लेकर दक्षिण में वर्तमान उत्तरी कर्नाटक तक विस्तृत था। पूर्वी भाग में मगध से लेकर पश्चिम में सुराष्ट्र तथा सोपारा तक का संपूर्ण प्रदेश उसके साम्राज्य के अधीन था।

मगध महाजनपद एवं मगध साम्राज्य का उत्कर्ष

स्मिथ के अनुसार हिन्दुकुश पर्वत भारत की वैज्ञानिक सीमा थी। यूनानी लेखक इसे पैरोपेनिसस अथवा इंडियन काकेशन कहते थे। यही चंद्रगुप्त के साम्राज्य की सीमा थी।

चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को हराकर भारत की उस वैज्ञानिक सीमा पर अधिकार कर लिया था, जिसे प्राप्त करने के लिये मुगल तथा अंग्रेज शासक व्यर्थ का प्रयास करते रहे। पाटलिपुत्र इस विशाल साम्राज्य की राजधानी थी।

मुगल काल में शासक वर्ग कैसा था ?

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!