प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल कार्ले
यह महाराष्ट्र के पुणे (पूना) जिले में स्थित है। यहाँ पहाड़ को काटकर चैत्य बनाया गया है। जो भारत के सभी खोदे हुए चैत्य गृहों में विशाल एवं सुन्दर है। यह 124 फीट तीन इंच लम्बा, 45 फीट 5 इंच चौड़ा तथा 46 फीट ऊँचा है। गुफा के प्रवेश द्वार पर एक विशाल स्तम्भ बना हुआ है जिसके ऊपर चार सिंह विराजमान है। मण्डप के भीतर जाने के लिये तीन प्रवेशद्वार है। द्वारों के सामने का भाग स्त्री-पुरूषों की आकृतियों से अलंकृत किया गया चैत्यगृह के स्तम्भों पर उत्कृष्ट नक्काशी भी मिलती है। इसका भव्य परिणाम एवं सुन्दर नक्काशी दर्शकों का मन विशेष आकृष्ट करती है। कार्ले की गुफाएँ।
चैत्य या चैत्यगृह किसे कहते हैं?
कार्ले चैत्य का निर्माण सातवाहन युग (ई. पू. प्रथम शती के लगभग) में हुआ था। इसके विषय में यहाँ एक लेख खुदा हुआ है। जिसके अनुसार वैजयन्ती के भूतपाल नामक श्रेष्ठि(व्यापारी) ने इसका निर्माण करवाया था।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search