इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल कम्बोज

कंबोज ईसा – पूर्व 6वी. शता. का यह एक महाजनपद था जिसका उल्लेख गान्धार के साथ मिलता है। सामान्यत: इस राज्य का विस्तार दक्षिण-पश्चिमी कश्मीर से लेकर हिन्दूकुश तक था जिसकी राजधानी राजपुर अथवा हाटक थी। रामायण तथा महाभारत में कई स्थानों पर इस राज्य का उल्लेख हुआ है। रामायण में यहाँ के श्रेष्ठ घोड़ों का वर्णन मिलता है।

कालिदास ने रघु द्वारा कम्बोजों को जीते जाने का उल्लेख किया है। पहले यहाँ स्वतंत्र था किन्तु बाद में संघ राज्य स्थापित हो गया। कौटिल्य ने कम्बोजों को ‘वार्ताशस्त्रोपजीवी संघ’ अर्थात् कृषि, पशुपालन, वाणिज्य तथा शस्त्रादि से जीविका चलाने वाला कहा है। कनिंघम का विचार है कि राजपुर से तात्पर्य कश्मीर से राजौरी नामक स्थान से है।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!