प्रश्न एवं उत्तरसामान्य ज्ञान

भारत का हिन्दू नववर्ष कब मनाया जाता है

Hindu New Year of India : हिन्दू नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को शुरू होता है। इसे गुड़ी पडवा या वर्ष प्रतिपदा या उगादि (युगादि) भी कहा जाता है। गुड़ी का अर्थ विजय पताका होता है। आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि’ और महाराष्ट्र में यह पर्व ‘गुड़ी पडवा’ के रूप में मनाया जाता है। सिंधी समाज इसी दिन चेटी चंड के रूप में नववर्ष मनाता है। भारत में शक संवत् भी प्रचलित है। इसे शालिवाहन शक संवत के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि इसे शक सम्राट कनिष्क ने 78 ई○ में शुरू किया था। स्वतंत्रता के बाद भारत सरकार ने इसी शक संवत में मामूली फेरबदल करते हुए इसे राष्ट्रीय संवत के रूप में अपना लिया। राष्ट्रीय संवत का नव वर्ष 22 मार्च को होता है। जबकि लीप ईयर में यह 21 मार्च को होता है।

Related Articles

error: Content is protected !!