2019 में भारत रत्न पुरुष्कार किस-किस को दिया गया

अन्य संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य
70 वें गणतंत्र दिवस 26जनवरी 2019 को भारत के सबसे बङे सम्मान भारत रत्न पुरुष्कार से तीन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है जिनके बारे में संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है-
प्रणव मुखर्जी
भारत के पूर्व राष्ट्रपति(13 वें) 25जुलाई 2012से 25जुलाई 2017 तक रहे।इनका जन्म 11 दिसंबर 1935 को पश्चिमी बंगाल में हुआ। इनके पिता का नाम कामादा किंकर मुखर्जी है। प्रणव मुखर्जी वित्त मंत्री, वेदेश मंत्री व रक्षा मंत्री भी रहे हैं।
नानाजी देशमुख
इनका जन्म 11 अक्टूबर 1916 में कदोली महाराष्ट्र में हुआ। इनकी मृत्यु 27 फरवरी 2010 में हुई।ये एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। इनका पूरा नाम चंदिकादास अमृताराव देशमुख था। 1999 ई. में इनको पदम् विभूषण मिला था।
डॉ भूपेन हजारिका
ये एक संगीतकार थे। इनका जन्म 8 सितंबर 1926 में हुआ। इनकी मृत्यु नवंबर 2011 में हुई।ये कवि,फिल्म निर्माता,गीतकार,एवं रुदाली, दरमियान, गज गामिनी,दमन,इन्द्रमालती जैसी किताबों के लेखक भी थे। इनको पद्म विभूषण 2012 में,पदम् श्री 1977 में, दादा साहेब फाल्के पुरुष्कार 1992 में, पद्म भूषण 2001 में मिला।
Reference :https://www.indiaolddays.com/