एम.एड(M.Ed) क्या होता है और कैसे करे

आजकल शिक्षा का स्तर काफी ऊँचा तथा विशाल हो गया है। हर क्षेत्र में आजकल शिक्षा का स्तर फैला हुआ है। इसलिए इस क्षेत्र में आजकल जॉब के काफी अच्छे स्कोप मिल जाते हैं। पहले के समय में कोई भी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री वाला व्यक्ति एक शिक्षक के रूप में कार्य कर सकता है, लेकिन वर्तमान में एक शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ ही बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) और एमएड (master of education) की डिग्री होना अनिवार्य है। इन डिग्री के माध्यम से छात्र आने वाले समय में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर आसानी से बना सकते हैं।

एम.एड(M.Ed) क्या होता है

एम.एड एक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम है। जो शैक्षिक अनुसंधान और शिक्षण की नई तकनीकों के प्रयोग की कार्यप्रणाली से संबंधित कोर्स है। इस कोर्स को करने के लिए छात्रों के पास शिक्षा में स्नातक डिग्री (बी.एड) की डिग्री होनी अनिवार्य होती है। एम.एड पाठयक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को लिखित परीक्षा देनी पड़ती है तथा इसमें आने वाले प्रश्न 100 अंकों के होते हैं जो बहुविकल्पीय होते हैं। एम.एड डिग्री कोर्स पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी शासकीय स्कूलों के साथ ही निजी क्षेत्र के स्कूलों में भी शिक्षक और प्राचार्य के रूप में अपना कॅरियर शुरू कर सकते हैं। एन सी टी ई के निर्देशानुसार एम.एड.कोर्स सन 2015-16 से दो वर्ष हो गया है।

एम.एड(M.Ed) करने के लिए शैक्षणिक योग्यताएँ

1. ग्रेजुएशन पूरी करेः बी.एड और एम.एड करने के लिए आपको पहले अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी होती है ताकि आप बी.एड और एम.एड के लिए अप्लाई कर सको। आपके ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए ताकि आप बी.एड और एम.एड की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सको।

2. बी.एड करेः जब आप की ग्रेजुएशन पूरी हो जाती है तो आप बी.एड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा लगती है। प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद में आप बी.एड की पढ़़ाई कर सकते है। बी.एड में कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए ताकि आप एम.एड के लिए अप्लाई कर सको।

3. एम.एड करेः जब आप की बी.एड पूरी हो जाती है तो आगे की पढ़ाई के लिए आप एम.एड कर सकते हैं। इसके लिए आपकी बी.एड पूरी होनी चाहिए वो भी 55% मार्क्स के साथ पास होना चाहिए। या फिर

4. बी.एड एम.एड करेः जब आप की ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद में आप बी.एड एम.एड के लिए प्रवेश परीक्षा लगती है। जिसको पास करने का बाद में आप तीन वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीएड एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। यह काॅर्स 3 साल का होता है। इसमें आपको बी.एड एम.एड दोनों की डिग्री प्रदान की जाती है।

एम.एड(M.Ed) किस विषय से कर सकते है

महाविद्यालय में उपलब्ध शिक्षण विषय एम.एड पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय नियमानुसार कला व विज्ञान संकाय के कुल 15 शिक्षण विषय वर्तमान में पढाये जा रहै हैं।

  • कला संकाय
    • हिन्दी भाषा शिक्षण
    • संस्क्रत भाषा शिक्षण
    • अंग्रेजी भाषा शिक्षण
    • अर्थशास्त्र शिक्षण
    • इतिहास शिक्षण
    • सामाजिक अध्ययन शिक्षण
    • भूगोल शिक्षण
    • नागरिक शास्त्र शिक्षण
  • विज्ञान संकाय
    • जीव विज्ञान शिक्षण
    • सामान्य विज्ञान शिक्षण
    • रसायन विज्ञान शिक्षण
    • भौतिक विज्ञान शिक्षण
    • गणित शिक्षण
  • वाणिज्य संकाय
    • वितीय लेखांकन शिक्षण
    • व्यवसाय संगठन शिक्षण

एम.एड(M.Ed) के बाद में कैरियर

आप उच्च शिक्षा(एम.एड) प्राप्त किये हुए हैं, तो आप कहीं भी जाब प्राप्त कर सकते हैं। एम.एड करने के बाद आप प्रोफेसर साफ्ट स्किल्स टेनर, लेक्चर, हेड मास्टर, यूनियन असिस्टेंट, काउंसलर आदि में कैरियर बना सकते है। आप एक अच्छा अध्यापक भी बन सकते हैं।

एम.एड(M.Ed) के लिए टाॅप विश्वविद्यालय

  • दिल्ली विश्वविद्यालय नई दिल्ली
  • गुरू गोविन्द सिंह इंन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय
  • बैंगलोर विश्वविद्यालय
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • राजस्थान विश्वविद्यालय कोटा
  • एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा
  • सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
  • कोल्हान विश्वविद्यालय, जमशेदपुर
  • यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुम्बई, मुम्बई
सरकारी नौकरियों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें