UGC ने दिव्यांग कैंडिडेट्स से स्काॅलरशिप के लिए आवेदन मांगे

रजिस्टेशन करने के लिए अन्तिम तिथि 15 फरवरी, 2021

UGC NFPwD : यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन(UGC) ने एकेडमिक ईयर 2020-21 के लिए नेशनल फेलोशिप फाॅर पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज(NFPwD) के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे है। विकलांग कैटेगरी वाले भारतीय नागरिक जो एम. फिल(M.Phil) या पीएचडी(Ph.D) करना चाहते है। वे इस नेशनल फैलोशिप के लिए अप्लाई कर सकते है। स्काॅलरशिप पाने के इच्छुक कैंडिडेट्स 15 फरवरी, 2021 तक ऑफिशियल वेबसाइट www. ugc.ac.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

200 कैंडिडेट्स का होगा चयन

इस स्काॅलरशिप प्रोग्राम के तहत कुल 200 कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। इनमें से 15% सीटें अनुसूचित जाति और 7.5% अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। कैंडिडेट्स को उनके पोस्ट ग्रेजुएशन में मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर चुना जाएगा। फेलोशिप के तहत अधिकतम पांच सालों तक चयनित कैंडिडेट्स को स्काॅलरशिप की राशि दी जाएगी।

डाॅक्यूमेंट्स

  • डोमेसाइल सर्टिफिकेट
  • विकलांग प्रणाम-पत्र की स्कैन काॅपी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रंगीन फोटो और सिग्नेचर की स्कैन काॅपी
  • मास्टर्स डिग्री मार्कशीट की स्कैन काॅपी
  • एमफिल, पीएचडी के लिए एडमिशन का एप्लीकेशन

अप्लाई कैसे करे

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ugc.ac.in पर जाये।
  • होम पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करे।
  • जो सूचना भरनी है, वह ध्यानपूर्वक भरे।

सरकारी नौकरी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे।