UPSC ने जारी किए सिविल सर्विसेस परीक्षा में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स के मार्क्स

04 अगस्त को जारी हुआ था परिणाम

UPSC Civil Services Examination Marks : – यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सर्विसेस परीक्षा 2019 में सफल हुए कैंडिडेट्स के मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है। यूपीएससी सीएसई परीक्षा(UPSC CSE Exams) की फाइनल लिस्ट में शामिल हुए ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर ऑनलाइन जाकर अपने मार्क्स जाँच कर सकते है। इससे से पहले कैंडिडेट्स को सिर्फ अपनी रैंक पता थी, लेकिन अब वे यह भी जान पाएंगे कि उन्हें किस विषय में कितने मार्क्स मिले हैं।

04 अगस्त 2020 को जारी हुआ परिणाम

यूपीएससी सीएसई(UPSC CSE) 2019 परीक्षा का फाइनल परिणाम 04 अगस्त, 2020 को जारी किया गया था। इसमें कुल 829 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ था। जिसके बाद कमीशन ने 89 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट से और सिफारिश की थी। आयोग की तरफ से जारी मार्क्स के बाद अब कैंडिडेट्स सब्जेक्ट-वाइज अपने फरफाॅर्मेंस का आकलन कर सकेंगे।

मार्क्स कैसे चेक करे

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर ऑनलाइन जाये।
  • होमपेज पर लेटेस्ट अनाउंमेंट्स सेक्शन में मार्क्स ऑफ रिकंमेंडेड कैंडिडेट्स पर क्लिक करे।
  • इस पर क्लिक करते ही रिकंमेडेड कैंडिडेट्स के मार्क्स पीडीएफ फाॅर्मेट में ओपन हो जाएंगे।
  • कैंडिडेट्स इस डाउनलोड कर चेक कर सकते है।
  • मार्क्स की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे

यूपीएससी(UPSC) परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे