इतिहासविश्व का इतिहास

लोसाने की संधि

लोसाने की संधि

लोसाने की संधि

सेब्रे की संधि तुर्की के लिये घोर राष्ट्रीय अपमान थी।तुर्की के विलासी सुल्तान ने इसे स्वीकार कर लिया था परंतु मुस्तफा कमालपाशा के नेतृत्व में राष्ट्रवादियों ने इस संधि का घोर विरोध किया और इसे मानने से इन्कार कर दिया।

जब सेब्रे की संधि के अनुसार यूनानी फौजों ने तुर्की के प्रदेशों पर अपना अधिकार जमाना शुरू किया तो कमालपाशा के नेतृत्व में तुर्की सेना ने यूनानियों को बुरी तरह से पराजित करके एशिया माइनर से खदेङ दिया। इस समय तक मुस्तफा कमालपाशा की नई सरकार भलीभाँति जम चुकी थी।

और इंग्लैण्ड के अलावा अनेक यूरोपीय राष्ट्रों ने चुपके-चुपके उसे मान्यता भी दे दी। नवम्बर, 1922 को तुर्की के सुल्तान का पद ही समाप्त कर दिया गया। आखिरकार 20 नवम्बर, 1922 को मित्रराष्ट्रों ने तुर्की की नई सरकार के साथ सेब्रे के स्थान पर लोसाने की नई संधि की बातचीत शुरू की और 24 जुलाई,1923 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए-

लोसाने की संधि

लोसाने की संधि की शर्त

  • संधि के अनुसार अनातोलिया पर तुर्की की सार्वभौम सत्ता को स्वीकार कर लिया गया और आर्मीनिया तथा कुर्दिस्तान को स्वतंत्रता देने की बात रद्द कर दी गयी।
  • कुस्तुन्तुनिया, पूर्वी थ्रेस, गैलीपोली, साइलीशिया, अदालिया और स्मर्ना पर तुर्की की प्रभुसता स्वीकार कर ली गयी।
  • सेब्रे की संधि से उपर्युक्त प्रदेश तुर्की से छीन लिये गये थे। इंग्लैण्ड और फ्रांस के संरक्षण में रखे गये प्रदेश तुर्की को वापस लौटाए गए।
  • दर्रे-दानियाल और बासफोरस के जलडमरूओं को पहले की भाँति किलेबंदी रहित तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रदेश बने रहने दिया गया।
  • तुर्की ने अपने मुस्लिम और गैर मुस्लिम नागरिकों को समान अधिकार देने का वचन दिया।
  • नई संधि के अनुसार तुर्की की सैन्य शक्ति पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया और न ही उससे किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति माँगी गई।

इस प्रकार, लोसाने की संधि के द्वारा तुर्की अपनी खोई प्रतिष्ठा को लौटाने तथा सम्मानजनक संधि करवाने में कामयाब रहा।

1. पुस्तक- आधुनिक विश्व का इतिहास (1500-1945ई.), लेखक - कालूराम शर्मा

Online References
wikipedia : लोसाने की संधि

महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न : प्रथम महायुद्ध के बाद शांति सम्मेलन किस नगर में आयोजित किया गया था

उत्तर : पेरिस में

प्रश्न : चौदह सूत्रों का संबंध किस नेता के साथ है

उत्तर : वुडरो विल्सन

प्रश्न : आस्ट्रिया के साथ जो शांति संधि की गयी, उसका नाम क्या था

उत्तर : सेण्ट जर्मेन की संधि

प्रश्न : वर्साय संधि की किस धारा के अन्तर्गत जर्मनी को क्षतिपूर्ति के विवश किया गया था

उत्तर : धारा 231

प्रश्न : “वर्साय की संधि बीस वर्षों के लिये एक युद्ध विराम संधि है।” यह कथन किसका है

उत्तर : मार्शल फौच का

Related Articles

error: Content is protected !!