इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल गिरनार

गुजरात प्रान्त के जूनागढ़ जिले में स्थित गिरनार अथवा गिरिनगर प्राचीन भारत का एक तीर्थस्थल था। यहाँ से कई प्रसिद्ध शासकों के लेख भी मिलते है। मौर्यशासक अशोक ने यहाँ अपना शिलालेख उत्कीर्ण करवाया था। शक महाक्षत्रप रूद्रदामन् का संस्कृत में लिखित प्रथम अभिलेख भी यहाँ से मिलता है। इनमें मौर्यशासक चन्द्रगुप्त के राज्यपाल पुष्यगुप्त वैश्य द्वारा बनवाई गयी सुदर्शन झील का उल्लेख है जिसकी बाँध की मरम्मत रुद्रदामन के समय हुई थी।

रुद्रदामन का जूनागढ अभिलेख कहाँ स्थित है?

गिरनार से गुप्त शासक स्कन्दगुप्त का भी लेख मिलता है जिसमें उसके राज्पाल पर्णदत्त का उल्लेख है। ज्ञात होता है कि इस समय सुदर्शन झील का बाँध पुनः टूट गया। अतः पर्णदत्त के पुत्र चक्रपालित ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था। गिरिनगर का सम्बन्ध जैन धर्म से भी है।

सुदर्शन झील का इतिहास

यहाँ पहाड़ी की ऊँची चोटी पर कई जैन मन्दिर है। इनमें नेमिनाथ का मन्दिर सबसे प्रसिद्ध है। गिरिनार का सम्बन्ध जैन साहित्य में तीर्थकर नेमि से बताया गया हैं।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!