इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल पंचाल

उत्तर प्रदेश के वर्तमान बरेली, बदायूँ तथा फर्रूखाबाद जनपदों की भूमि पर प्राचीन समय का पञ्चाल(पंचाल) राज्य बसा हुआ था। महाभारत काल मे यहाँ के राजा द्रुपद थे। जिनकी कन्या द्रौपदी थी। 6वीं शता. ईसा पूर्व में यह एक महाजनपद था जिसका उल्लेख अंगुत्तर निकाय में षोडश महाजनपदों के अन्तर्गत हुआ है।

16 महाजनपद क्या थे

इस राज्य के दो भाग थे– उत्तरी तथा दक्षिणी पञ्चाल। प्रथम की राजधानी अहिच्छत्र तथा द्वितीय की काम्पिल्य में थी। कान्यकुब्ज का नगर भी पञ्चाल राज्य में ही था। इसका पड़ोसी राज्य कुरू था। 6वीं शता. ईसा पूर्व में दोनों राज्यों का एक संघ था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!