दिवसफरवरी

12फरवरी : अब्राहम लिंकन का जन्मदिन

अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को एक गरीब परिवार में हुआ था। अब्राहम लिंकन के पिता का नाम थॉमस लिंकन था।

अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे, उनका कार्यकाल 1861 से 1865 तक था। इन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े संकट गृहयुद्ध को शांत किया था। साथ ही, अमेरिका में दास प्रथा का अंत भी किया था।

अब्राहम लिंकन अश्वेत परिवार से थे। वे प्रथम रिपब्लिकन थे, जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

वे दो बार सीनेट के चुनाव में असफल हुए थे। लिंकन ने कई परेशानियों का भी सामना करा था।

अब्राहम लिंकन पेशे से वकील थे

अब्राहम लिंकन को वकालत से कमाई की दृष्टि से देखें तो अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले अब्राहम लिंकन ने बीस साल तक वकालत की। लेकिन उनकी वकालत से उन्हें और उनके मुवक्किलों को जितना संतोष और मानसिक शांति मिली वह धन-दौलत बनाने के आगे कुछ भी नहीं है।

लिंकन अपने उन मुवक्किलों से अधिक फीस नहीं लेते थे जो ‘उनकी ही तरह गरीब’ थे।

लिंकन कभी भी धर्म के बारे में चर्चा नहीं करते थे और किसी चर्च से सम्बद्ध नहीं थे। एक बार उनके किसी मित्र ने उनसे उनके धार्मिक विचार के बारे में पूछा। लिंकन ने कहा – “बहुत पहले मैं इंडियाना में एक बूढ़े आदमी से मिला जो यह कहता था ‘जब मैं कुछ अच्छा करता हूँ तो अच्छा अनुभव करता हूँ और जब बुरा करता हूँ तो बुरा अनुभव करता हूँ’. यही मेरा धर्म है’।

फरवरी माह के अन्य महत्त्वपूर्ण दिवसों के बारे में जानकारी

Related Articles

error: Content is protected !!