दिवसदिसम्बर

11 दिसम्बर : अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस क्यों मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस(International Mountains Day) को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पर्वतीय क्षेत्र के सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालना और पर्वतीय क्षेत्र के प्रति दायित्वों के लिए जागरूक करना है।

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय जीवन में सुधार लाना तथा पर्यावरण संरक्षण करना है।

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस विश्वभर में 11 दिसम्बर को मनाया जाता है।

पर्वत दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पर्वतीय क्षेत्र के सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालना और पर्वतीय क्षेत्र के प्रति दायित्वों के लिए जागरूक करना है।

पर्यावरण संवर्धन के कार्य सभी को करने चाहिए. खास तौर पर हिमालय जैसी परिवर्तनशील पर्वतश्रृंखला पर पर्यावरण संवर्धन कार्य ज्यादा आवश्यक हैं। हिमालय एक अपेक्षाकृत नया विकसित होने वाला पहाड़ है। इस पर्वत श्रृंखला में भूमिगत परिवर्तनों की वजह से भूगोल बदलता रहता है।

पृष्ठभूमि

उल्लेखनीय है कि यह दिवस पहाड़ों में सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था। संपूर्ण पृथ्वी की सतह के लगभग 22 प्रतिशत हिस्से पर पहाड़ हैं, जहां पर विश्व भर के 915 मिलियन लोग (जो विश्व की जनसंख्या का 13% है) निवास करते हैं।https://www.jagranjosh.com/

Related Articles

error: Content is protected !!