सम सामयिकीदिवसनवम्बर

14 नवम्बर : बाल दिवस किसकी याद में तथा क्यों मनाया जाता है

बाल दिवस Children’s Day हर वर्ष 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू की याद में मनाया जाता है। इस दिन को पूरी तरह से बच्चों के लिए समर्पित किया जाता है। इस दिन बच्चे पूरे दिन मनोरंजन करते हैं। तथा बच्चों को कई ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जाती हैं।

बाल दिवस ( baal divas )क्यों मनाया जाता है

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहबाद में हुआ था। इस दिन को नेहरू जयंती के नाम से या फिर बाल दिवस के नाम से भी मनाया जाता है।

नेहरू जी का बच्चों से बड़ा स्नेह था और वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। बच्चों के प्रति उनके इस स्नेह भाव के कारण बच्चे भी उनसे बेहद लगाव और प्रेम रखते थे और बच्चे जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यही कारण है कि नेहरू जी के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम

यह दिन पूर्णत: बच्चों के लिए समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से बच्चों के लिए कार्यक्रम एवं खेल-कूद के कार्यक्रम आयोजित होते हैं।इस दिन बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे शिक्षा, संस्कार, उनकी सेहत, मानसिक और शारीरिक विकास हेतु जरूरी विषयों पर विचार विमर्श किया जाता है।
कई स्कूलों व संस्थानों में बाल मेला एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं, ताकि बच्चों की क्षमता और प्रतिभा को और बढ़ावा मिले। इस दिन विशेष रूप से गरीब बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने एवं बाल श्रृम एवं बाल शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाता है।

बच्चे नाजुक मन के होते हैं और हर छोटी चीज या बात उनके दिमाग पर असर डालती है। उनका आज, देश के आने वाले कल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उनके क्रियाकलापों, उन्हें दिए जाने वाले ज्ञान और संस्कारों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।
इसके साथ ही बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।
बच्चों को सही शिक्षा, पोषण, संस्कार मिले य‍ह देशहित के लिए बेहद अहम है, क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य है।

भारत में बाल दिवस का प्रारंभ

भारत में, 14 नवंबर को 1964 में नेहरू के निधन के बाद ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इससे पहले, अन्य देशों की तरह, 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित सार्वभौमिक बाल दिवस है।

Reference : https://www.indiaolddays.com

Related Articles

error: Content is protected !!