इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल बैराठ(भाब्रू)

राजस्थान की राजधानी जयपुर से 41 मील उत्तर की ओर बैराठ या भाब्रू नामक स्थान है। यहाँ से मौर्य शासक अशोक का लघु शिलालेख मिलता है। इसमें अशोक स्पष्ट शब्दों में बौद्ध त्रिरत्नोंबुद्ध, धम्म तथा संघ।के प्रति आदर प्रकट करता है। इस लेख का स्वरूप साम्प्रदायिक है और इसके आधार पर यह निश्चित होता है कि अशोक मूलतः बौद्ध ही था।

महाभारत कालीन स्थल विराट नगर इसी स्थान के समीप बसा हुआ था। बुद्धकाल में यहाँ मत्स्य महाजनपद की राजधानी थी।

References:
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक-के.सी.श्रीवास्तव
2. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास, लेखक-वी.डी.महाजन

Related Articles

error: Content is protected !!