बी.एड क्या होता है, क्यों जरूरी है और तैयारी कैसे करे

अगर आप भविष्य में शिक्षा क्षेत्र में सरकारी/प्राइवेट(गैर सरकारी) अध्यापक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बी.एड(B.Ed) कोर्स करना पङेगा। बीएड एक अध्यापक पात्रता परीक्षा होती हैं, जिसको आप पास करने के बाद अध्यापन का कार्य करा सकते हैं। इस कोर्स के बाद आप ततृीय श्रेणी अध्यापक से लेकर प्रथम श्रेणी अध्यापक बन सकते हैं। और सरकारी अध्यापक के लिए आप परीक्षा भी दे सकते हैं।

राजस्थान बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न और सलेब्स 

बी.एड क्या होता है-

बी.एड एक अध्यापक पात्रता के लिये कोर्स होता है। इसकी फुल फाॅर्म बैचलर ऑफ एजुकेशन(Bachelor Of Education) होती है। ये कोर्स आप ग्रेजुएशन करने के बाद और 12वीं के बाद में भी कर सकते हो। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद 2 साल का कोर्स होता है।

अगर आप 12वी. के बाद बी.एड करना चाहते हैं, तो आपको चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स करना पङेगा। इसमें आप बीए. बीएड, बीएससी. बीएड कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको शुरूआत के तीन साल में तो ग्रेजुएशन पूरी करवाते हैं और आखिरी साल बीएड करवाते हैं। चारों सालों की फीस समान होती है।

बी.एड क्यों जरूरी है-

बीएड एक डिप्लोमा कोर्स है जिसको करने के बाद आप शिक्षा के क्षेत्र में करियर बना सकते है। बीएड करके ही आप अध्यापन का कार्य करा सकते हैं। सरकारी अध्यापक परीक्षा देने के लिए बी.एड पास होना अनिर्वाय है। बी.एड के दौरान आपको पढ़ाने की स्किल्स सिखाई जाती हैं।

बी.एड के लिए शैक्षणिक योग्यताएं-

बी.एड दो तरह से कर सकते हैं-
1. 12वीं पास करने के बाद
2. ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद

1st ग्रेड अध्यापक परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न औऱ सलेब्स देखने के लिए यहाँ क्लिंक करे

1. ग्रेजुएशन के बाद बी.एड के लिए शैक्षणिक योग्यताएं-
  • 12वीं(10+2) पास करेः- 12वीं और 10वीं पास करें जिससे आप आगे की पढ़ाई कर सकें। 11वीं कक्षा में आपको अपने रूचिकर विषय चुनने पड़ते हैं जिससे ग्रेजुएशन भी उसी विषय से कर सकें। परन्तु आप कॅालेज में विषय बदल सकते हैं। यह आप महाविद्यालय में प्रवेश लेते समय बदल सकते हैं। जिस विषय में आपने11वीं और ग्रेजुएशन पूरी की हैं, उसी विषय को आपको बीएड में भी चुनना होता है। 12वीं पास के बाद कॅालेज के लिए अप्लाई करें।
  • ग्रेजुएशन पूरी करेः- बी.एड करने के लिए आपको ग्रेजुएशन पूरी करनी पड़ती है। उसके बाद आपको बी.एड करने के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा देनी होती है। आपको ग्रेजुएशनअच्छे मार्क्स से उत्तीर्ण करनी होती है। ग्रेजुएशन में कम से कम 50प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए ताकि आप बी.एड करने के लिए बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकें।
  • बी.एड प्रवेश परीक्षा पास करेः- बीएड करने के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा लगती है। इसको पास करना होता है ताकि आप बी.एड का डिप्लोमा कोर्स कर सकें। यह डिप्लोमा अध्यापक बनने के लिए अनिर्वाय होता है। वर्तमान में बीएड 2 साल का कोर्स है। यह कोर्स केवल ग्रेजुएशन पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए होता है।
ग्रेजुएशन के बाद किस-2 विषय से बी.एड कर सकते हैः-
  1. जैविक विज्ञान
  2. प्राकृतिक विज्ञान
  3. व्यापार
  4. शारीरिक शिक्षा
  5. कंप्यूटर विज्ञान
  6. भौतिक विज्ञान
  7. अर्थशास्त्र
  8. विशेष शिक्षा
  9. अंग्रेज़ी
  10. तमिल
  11. भूगोल
  12. गणित
  13. हियरिंग इम्पेरेड
  14. राजनीति विज्ञान
  15. हिन्दी
  16. भौतिक विज्ञान
  17. होम साइंस
  18. रसायन विज्ञान
2. 12वीं के बाद बी.एड करने के लिए शैक्षणिक योग्यताएं-
  • 12वीं(10+2) पास करेः- 12वीं के बाद आप बीएड करने की सोच रहे हैं। तो आपको 12वीं कक्षा पास करनी पड़ती है। 12वीं कक्षा अच्छे मार्क्स से पास करनी होता है। 12वीं कक्षा में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए ताकि आप चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकें। 11वीं कक्षा में चुने हुए रूचिकर विषय से 12वीं पास करनी होती है। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स भी आपको12वीं में चुने हुए विषय से करना होता है। इसमें तीन साल आपको ग्रेजुएशन पूरी करवाई जाती है और एक साल में बीएड के सभी स्कूल लेशन और इंटरशिप को शामिल किया जाता है। इस कोर्स में आप के पास एक साल बच जाता है। क्योंकि चार साल में आप को ग्रेजुएशन और बीएड का डिप्लोमा मिलता है। इस कोर्स में चार सालों की समान ही फीस होती है।
  • बी.एड प्रवेश परीक्षा पास करेः- 12वीं कक्षा पास करने के बाद इस कोर्स के लिए प्री बी.ए. बी.एड/बी.एससी बी.एड प्रवेश परीक्षा लगती है। इस प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद आपको चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश मिलता है।
12वीं के बाद किस-2 विषय से बी.एड कर सकते हैः-
  • बी.ए. बी.एड(B.A B.Ed)
  • बी.एससी बी.एड(B.Sc B.Ed)
बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें

हम आपको पहले भी बता चुके है कि बी.एड करने लिए आपको ग्रेजुएशन के बाद में 2 साल का डिप्लोमा कोर्स करना होता है। आप ग्रेजुएट हैं तो आपको 2 साल वाला डिप्लोमा कोर्स करना होगा। 12वी पास विद्यार्थी बी.ए. बी.एड/बी.एससी बी.एड कर सकते हैं। हम आपको बतायेगे कि बी.एड की तैयारी कैसे करें-

  • सही परीक्षा पाठ्यक्रम चुनेः-  बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए आपको एक अच्छे पाठ्यक्रम का चयन करना होता है। जिससे आपको परीक्षा में प्रश्न पेपर हल करने में आसानी हो।
  • स्वयं के नोट्स बनायेः- आप बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए नोट्स बनाते हैं, तो नोट्स बनाते समय आपका दिमाग उस समय आपके पाठ्यक्रम को पढ़ लेता है। और अपने लिखे हुए नोट्स आपको ज्यादा याद रहते हैं।
  • पुराने परीक्षा के पेपर को हल करेः- आप पुराने साॅल्ड पेपर को हल करें। इससे आप को पेपर हल करने में आसानी होगी। परीक्षा देने के लिए आप अपने आप को पूरी तरह से तैयार कर पायेगें।
  • परीक्षा की समय अवधि का ध्यान रखेंः- परीक्षा के समय अवधि का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है। आप समय अवधि के हिसाब से प्रश्न पेपर हल करेगें तो आप पूरा पेपर कवर कर पोयेगें। जिससे आप इस परीक्षा के लिए अपने आप को योग्य कर पायेंगे।
कुछ राज्य जहाँ से आप बी.एड कर सकते है जो निम्न हैं-
  1. राजस्थान पीटीईटी (बीएड)
  2. दिल्ली बीएड
  3. यूपी बीएड
  4. एमपी बीएड
  5. एचपी बीएड
  6. हरियाणा बीएड
  7. झारखण्ड बीएड
  8. उत्तराखण्ड बीएड
  9. बिहार बीएड
  10. छत्तीसगढ़

राजस्थान पीटीईटी काॅलेजों की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिंक करे

सरकारी नौकरियों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें