एमफिल की तैयारी कैसे करें

आपको इस पोस्ट के माध्यम से एमफिल के बारे में पूरी जानकारी देगें कि एमफिल क्या होता है, इसकी तैयारी कैसे करें और एमफिल के क्षेत्र में कैसे करियर कैसे बना सकते हैं। सिद्धांत पर आधारित विषयों जैसे कंप्यूटर, विज्ञान, गणित, भौतिकी और इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी आदि किसी भी विषय में एम.फिल कर सकते हैं। एमफिल प्रवेश के लिए लिखित परीक्षाएं होती हैं। हर यूनिवर्सिटी की प्रवेश के मापदंड अलग अलग होते हैं। कईयों में इसमें एंट्रेंस टेस्ट देना पड़ता है, तो कई में अगर आपने नेट पास किया हो तो आपको एंट्रेंस टेस्ट ना देकर केवल इंटरव्यू देना होता है। आपके 55 प्रतिशत से ऊपर मार्क्स आने पर आप एमफिल के लिए क्वालीफाई हो। आरक्षित जनजातियों के लिए यह सीमा 50 प्रतिशत होती है।

नेट प्रवेश परीक्षा पैटर्न और सलेब्स के लिए यहाँ क्लिंक करे

एमफिल क्या होता है-

एमफिल की फुल फॉर्म मास्टर ऑफ़ फिलोसॉफी (Master of Philosophy) होता है। यह एक शैक्षणिक अनुसन्धान डिग्री कोर्स (Academic Research Degree Course) है जो पोस्ट ग्रेजुएशन यानी स्नातकोत्तर डिग्री लेने के बाद किया जाता है। इस कोर्स की समय अवधि 2 साल होती है। एमफिल कोर्स को 4 समेस्टर में विभाजित किया गया है जो 2 साल में पूरा होता हैं। एमफिल (M.Phil) एक ऐकडेमिक रिसर्च बेस्ड कोर्स है। इसमें आपको खुद के विचार लिखने होते हैं। इसमें बाकी सिलेब्स भी होता है। जिस की परीक्षाएं ली जाती हैं। यह रेगुलर या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के द्वारा भी की जा सकती है।

एमफिल करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं
  • एमफिल करने के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करें
    • एमफिल कटरने के लिए सबसे पहले आपको ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी होनी चाहिए।
    • आप किसी भी विषय से अपनी ग्रेजुएशन पूरी करें जैसे – साइंस, आर्ट्स, या इंजीनियरिंग से वो भी 55% मार्क्स के साथ पास किया हो।
  • एमफिल करने के लिए परीक्षा दें और पास करें
    • एमफिल कोर्स करने के लिए आपको परीक्षा देनी होती है।
    • जिसको पास करने के बाद में आप एमफिल का 2 साल का कोर्स करने के लिए योग्य हो जाते है।

नोटः अलग-2 विश्वविद्यालय में अलग में अलग-2 नियम होता है। कई विश्वविद्यालय में नेट पास किये हुए अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के आधार पर भी एमफिल में प्रवेश देती है।

पीएचडी कैसे करे कि सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करे

एमफिल की तैयारी कैसे करें

आप जिस विषय से एमफिल करना चाहते हैं। उस विषय के बारे में आपको अच्छी जानकारी होनी चाहिए। एमफिल प्रवेश परीक्षा पास करने और मेरिठ में नंबर आने के बाद में आपको 2 साल के एमफिल कोर्स में एडमिशन मिल जाता है। इस कोर्स में डीप नाॅलेज दिया जाता है। ये कोर्स डॉक्टर लेवल रिसर्च और सब्जेक्ट को समझने में हेल्प करता है ।

  • सही परीक्षा पाठ्यक्रम चुनेः- एमफिल के लिए आपको एक अच्छे पाठ्यक्रम का चयन करना होता है। जिससे आपको परीक्षा में प्रश्न पेपर हल करने में आसानी होती है।
  • स्वयं के नोट्स बनायेः- आप एमफिल प्रवेश परीक्षा के लिए नोट्स बनाते हैं, तो नोट्स बनाते समय आपका दिमाग उस समय आपके पाठ्यक्रम को पढ़ लेता है। और अपने लिखे हुए नोट्स आपको ज्यादा याद रहते हैं।
  • पुराने परीक्षा के पेपर को हल करेः- आप पुराने साॅल्ड पेपर को हल करें। इससे आप को पेपर हल करने में आसानी होगी। पेपर पैटर्न समझने में भी आपको मदद मिलेगी।
  • परीक्षा की समय अवधि का ध्यान रखेंः- परीक्षा के समय अवधि का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है। आप समय अवधि के हिसाब से प्रश्न पेपर हल करेगें तो आप पूरा पेपर कवर कर पोयेगें। जिससे आप इस परीक्षा के लिए अपने आप को योग्य कर पायेंगे।
एमफिल प्रवेश परीक्षा पैटर्न और सलेब्स के लिए यहाँ क्लिंक करे
सरकारी नौकरियों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें