इतिहासप्राचीन भारतसिंधु घाटी सभ्यता

राखीगढ़ी का इतिहास

राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले में सरस्वती तथा दृषद्वती नदियों के शुष्क क्षेत्र में स्थित एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान है।

राखीगढी की खोज

दुनिया के सबसे बड़े एवं पुराने सिंधु घाटी सभ्यता के स्थलों में से एक राखीगढ़ी है, पुरातत्ववेत्ताओं ने हरियाणा स्थित राखीगढ़ी की खोज1963 ई. में की थी।

विश्व विरासत कोष की मई 2012 रिपोर्ट में ‘ख़तरे में एशिया के विरासत स्थल’ में 10 स्थानों को चिह्नित किया है। रिपोर्ट में इन 10 स्थानों को ‘अपूरणीय क्षति एवं विनाश’ के केन्द्र करार दिया गया है। इनमें हरियाणा में स्थित राखीगढ़ी भी है। भारतीय पुरातत्व विभाग ने राखीगढ़ी में खुदाई कर एक पुराने शहर का पता लगाया था और तकरीबन 5000 साल पुरानी कई वस्तुएँ बरामद की थीं।

राखीगढी

राखीगढ़ी में लोगों के आने जाने के लिए बने हुए मार्ग, जल निकासी की प्रणाली, बारिश का पानी एकत्र करने का विशाल स्थान, कांसा सहित कई धातुओं की वस्तुएँ मिली हैं।राखीगढ़ी सिन्धु घाटी सभ्यता का भारतीय क्षेत्रों में धोलावीरा के बाद दूसरा विशालतम ऐतिहासिक नगर है। इसकी प्रमुख नदी घग्घर है। राखीगढ़ी का उत्खनन व्यापक पैमाने पर 1997-1999 ई. के दौरान अमरेन्द्र नाथ द्वारा किया गया। राखीगढ़ी से प्राक्-हड़प्पा एवं परिपक्व हड़प्पा युग इन दोनों कालों के प्रमाण मिले हैं।

YouTube Video

Prev 1 of 1 Next
Prev 1 of 1 Next

यहाँ से मातृदेवी अंकित एक लघु मुद्रा प्राप्त हुई । 

राखीगढी से प्राप्त साक्ष्य

राखीगढ़ी से महत्त्वपूर्ण स्मारक एवं पुरावशेष प्राप्त हुए हैं, जिनमें दुर्ग-प्राचीर, अन्नागार, स्तम्भयुक्त वीथिका या मण्डप, जिसके पार्श्व में कोठरियाँ भी बनी हुई हैं, ऊँचे चबूतरे पर बनाई गई अग्नि वेदिकाएँ आदि मुख्य हैं।

online reference :

Wikipedia : राखीगढी

Online References :
https://www.sansarlochan.in/industrial-revolution-hindi/

Related Articles

error: Content is protected !!