दिवसफरवरी

13 फरवरी : विश्व रेडियो दिवस

13 फरवरी का दिन हर वर्ष रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। यूनेस्को ने 2011 में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। इसी दिन 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो ने पहला कॉल साइन ट्रांसमिट किया था। पहली बार विश्व रेडियो दिवस को 2012 में मनाया गया था।

रेडियो दिवस मनाने का उद्देश्य


इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को लोगों को बताना है।इस अवसर पर यूनेस्को प्रसारकों, संगठनों तथा समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है।

रेडियो मनोरंजन, सूचना तथा संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, यह सूचना के माध्यम के रूप में लोगों के सशक्तिकरण का कार्य भी करता है।

रेडियो का आविष्कार

मारकोनी (Guglielmo Marconi) ने दिसंबर, 1895 में रेडियो का आविष्कार किया था। मारकोनी को बेतार के तार का जन्मदाता कहा जाता है। संचार-क्रांति के क्षेत्र में किए गए इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें सन् 1909 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।

फरवरी माह के अन्य महत्त्वपूर्ण दिनों के बारे में अधिक जानकारी

Related Articles

error: Content is protected !!