सम सामयिकीजनवरीदिवस

9 जनवरी : NRI(अनिवासी भारतीय) दिवस या प्रवासी भारतीय दिवस

प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) अर्थात् NRI(Full from: Non-Resident Indian ) भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन अर्थात् 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की शुरुवात सन 2003 से हुई थी। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का विचार श्री लक्ष्मीमल सिंघवी ने दिया था। यह आयोजन भारतवंशियों से सम्बन्धित विषयों और उनकी समस्यायों की चर्चा का मंच भी है।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को पहचान द‍िलाने से है। इस मौके पर हर साल भारत सरकार तीन दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन करती है।इस सम्‍मेलन में विदेश में रह रहे उन भारतीयों को आमंत्र‍ित कर सम्‍मान‍ित किया जाता है, जिन्‍होंने अपने-अपने क्षेत्र में व‍िशेष उपलब्‍धि हासिल कर भारत का नाम व‍िश्‍व स्तर पर रौशन किया हो।

देश का नाम रौशन करने वाले ऐसे लोगों को राष्‍ट्रपति के हाथों प्रवासी भारतीय सम्‍मान से नवाजा जाता है। इसके अलावा इस सम्‍मेलन में प्रवासी भारतीयों से जुड़े मामलों और समस्‍याओं पर भी व‍िचार क‍िया जाता है। भारत की युवा पीढ़ी को अप्रवासी भाईयों से जोड़ना भी इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।इन सभी विषयों के साथ ही साथ भारतीय श्रमजीवियों को विदेश में किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना होता है, के बारे में विचार-विमर्श करना भी इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

एनआरआई (NRI) का मतलब क्या होता है ?

एक देश में जन्म लेने के उपरांत किसी कारणवश दूसरे देश में चले जाने के बाद वहीं पर अपना निवास स्थान बनाकर रहने वाले व्यक्ति को एनआरआई (Non Resident Indians ) कहा जाता है | भारत के कई ऐसे मूल निवासी है, जो अब विदेशों में रह रहे है, उन्होंने अब वहीं की नागरिकता प्राप्त कर ली है| यह लोग दूसरे देश में भी रह कर अपने देश की सभ्यता और संस्कृति का विस्तार करने का प्रयास करते रहते है, और यह लोग वहां पर भी रहकर अपने देश के विकास में सहयोग करने का प्रयास करते है, इसी लगाव के कारण मूल देश में इन्हें अधिक सम्मान प्राप्त होता है|

अब तक कब और कहाँ मनाया गया प्रवासी भारतीय द‍िवस

2003 से लेकर अब तक हर साल भारत के अलग-अलग शहरों में में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता रहा है. अब तक मनाए गए सभी प्रवासी भारतीय दिवस की एक लिस्‍ट:

2003 पहला प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली
2004 दूसरा प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली
2005 तीसरा प्रवासी भारतीय दिवस, मुंबई
2006 चौथा प्रवासी भारतीय दिवस, हैदराबाद
2007 पांचवा प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली
2008 छठां प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली
2009 सातवां प्रवासी भारतीय दिवस, चेन्नई
2010 आठवां प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली
2011 नवां प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली
2012 दसवां प्रवासी भारतीय दिवस, जयपुर
2013 ग्‍यारहवां प्रवासी भारतीय दिवस, केरल
2014 बारहवां प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली
2015 तेरहवां प्रवासी भारतीय दिवस, गांधीनगर
2016 चौदहवां प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली
2017 पंद्रहवां प्रवासी भारतीय दिवस, बेंगलुरु
2018 सोलहवां प्रवासी भारतीय दिवस, सिंगापुर https://khabar.ndtv.com/

Related Articles

error: Content is protected !!