दिवसजूनसम सामयिकी

21 जून : योग दिवस क्यों मनाया जाता है

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग न केवल आपके शरीर को रोगों से दूर रखता है बल्कि आपके मन को भी शांत रखने का काम करता है।

प्रश्न : भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया था

उत्तर : 21 जून 2015

प्रश्न : 21 जून को ही क्यों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है

उत्तर : 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन है, तथा 21 जून पूरे कैलेंडर वर्ष में सबसे लंबा दिन होता है।

प्रश्न : योग के पिता के रूप में कौन जाना जाता है

उत्तर : शिव

प्रश्न : किस वेद में योग के बारे में उल्लेख मिलता है

उत्तर : ऋग्वेद

प्रश्न : किस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

उत्तर : 21 जून 2015

प्रश्न : भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग का उत्सव किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है

उत्तर : आयुष मंत्रालय।

प्रश्न : योग शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई

उत्तर : संस्कृत

प्रश्न : योग शब्द का उद्भव किस शब्द से हुआ है

उत्तर : युज

प्रश्न : युज शब्द का अर्थ क्या है

उत्तर : संयोग

प्रश्न : योग का जन्मदाता देश कौन सा है

उत्तर : भारत

प्रश्न : योग समाधि है यह कथन किसका है

उत्तर : वेदव्यास

प्रश्न : पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया था

उत्तर : 21 जून 2015

प्रश्न : पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व के कितने देशों ने मनाया था

उत्तर : 192

प्रश्न : योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है

उत्तर : मानव के प्रति सद्भाव और शांति

यह दिवस योग के लाभों के बारे में लोगों को जागरुक करता है। योग एक मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। जो हमारे शरीर और मन को सक्रिय करता है। योग का अभ्यास भारत में 5,000 वर्षों से होता आया है, हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2014 में योग दिवस का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 192 से अधिक देशों के लोगों द्वारा मनाया जाता है, योग दुनियाभर में चूनौतीपूर्ण बीमारियों की दर को कम करने में सक्षम है। योग आपके मन को अनुशासित करने का एक मार्ग है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को अपने संबोधन के दौरान कहा कि यही वो दिन है जब उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य जल्दी उगता है और सबसे देर में सूर्यास्त होता है। इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है। 

आज के इस दिन हम सभी को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर योग को अपनाना चाहिये। तथा इसके साथ ही एक अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की ओर अग्रसर होना चाहिये।

जून महिने से संबंधित अन्य महत्त्वपूर्ण दिवस

Related Articles

error: Content is protected !!