इतिहासमध्यकालीन भारतविदेशी यात्री

सुलेमान नामक विदेशी यात्री कौन था | Sulemaan naamak videshee yaatree kaun tha | Who was the foreign traveler named Suleiman

सुलेमान – सुलेमान एक अरब यात्री था जिसन फारस की खाङी से लेकर भारत और चीन की कई यात्राएँ की थी। 857 ई. में उसने अपना यात्रा विवरण लिखा जिसमें संसार के चार बङे राजाओं 1.) बेबिलोन, 2.) चीन, 3.) यूनानियों, 4.) बल्हर का उल्लेख किया है। उसने बल्हर को भारत का सर्वश्रेष्ठ राजा कहा है जिसकी राजधानी मंकर थी। बल्हर से राष्ट्रकूट नरेश बल्लभ राय तथा मंकर से मान्य खेत का बोध होता है।

सुलेमान

सुलेमान के अनुसार सभी भारतीय राजा बल्हर को शीश झुकाते थे। अपने विवरण में सुलेमान ने पाल राजा (देवपाल) का भी उल्लेख किया है। उसने पाल राजा को रहमी कहा है। सुलेमान ने बंगाल के मलमल की प्रशंसा की है, जिसका एक थान अंगूठी के छेद से निकल जाता था। प्रतिहारों के इतिहास के विषय में सुलेमान का यात्रा विवरण उल्लेखनीय है। वह प्रतिहार शासक मिहिरभोज की शक्ति व उसके राज्य की समृद्धि की प्रशंसा करता है। परंतु उसकी इस बात के लिये आलोचना करता है कि यह मुसलमानों का घोर शत्रु था। उसने भारत में तत्कालीन समय में प्रचलित सती प्रथा का भी उल्लेख किया है।

References :
1. पुस्तक - मध्यकालीन भारत, लेखक- एस.के.पाण्डे 

Related Articles

error: Content is protected !!