भक्ति आंदोलन से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
अन्य संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य –
- महाराष्ट्र में क्यों हुआ था भक्ति आंदोलन
- भक्ति आंदोलन में कबीर का योगदान
- सूफीमत क्या था
- गुरुनानक कौन थे
- 15वी. एवं 16वी. शताब्दियों के धार्मिक आंदोलन
प्रश्न 1. भक्ति आंदोलन की शुरुआत कहाँ से हुई-
उत्तर- दक्षिण भारत में।
प्रश्न 2. दक्षिण भारत से उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन को लाने का श्रेय किसको दिया जाता है-
उत्तर- रामानंद को।
प्रश्न 3. मध्यकालीन धार्मिक आंदोलन का सामान्यतया समय है-
उत्तर – 13वी. से 16वी. शता. तक।
प्रश्न 4. प्रस्थान त्रयी के अंतर्गत आता है-
उत्तर- ब्रह्मसूत्र, गीता एवं उपनिषद्।
प्रश्न 5. शंकराचार्य का दार्शनिक सिद्धांत कहलाता है-
उत्तर- अद्वैतवाद ।
प्रश्न 6. गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ था-
उत्तर-तलवंडी में।
प्रश्न 7. किसके दर्शन को पूर्व का आनंद भोगवाद कहा जाता है-
उत्तर- वल्लभाचार्य को।
प्रश्न 8. गुरु नानक का जन्म कब हुआ था-
उत्तर- 1469 ई. में।
प्रश्न 9. सतनामी संप्रदाय का संबंध किससे था-
उत्तर- वीरभान से।
प्रश्न 10. भगवत् गीता पर लिखी गई एक लंबी टीका “भावार्थ दीपिका” किस संत की रचना है-
उत्तर – ज्ञानेश्वर की।
प्रश्न 11. रामानुज का जन्म कहाँ पर हुआ था-
उत्तर- तिरुपति ( तमिलनाडु )
प्रश्न 12. अष्टछाप के कवि किसके अनुयायी थे-
उत्तर- वल्लभाचार्य के ।
प्रश्न 13. खानकाह क्या था-
उत्तर- सूफियों का आश्रय स्थल।
प्रश्न 14. भारतीय योग पद्दति को अंगीकार करने वाले कौन थे-
उत्तर- चिश्ती।
प्रश्न 15. रामानुज ने किस मार्ग को प्रोत्साहित किया-
अ.) ज्ञान मार्ग ब.) कर्म मार्ग स.) भक्ति मार्ग द.) उक्त तीनों
उत्तर- स.) भक्ति मार्ग।
प्रश्न 16. भक्तिआंदोलन का इतिहास किसने शुरू किया था-
उत्तर- शंकराचार्य ने।
प्रश्न 17. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है-
अ.)विद्यापति – मैथिली
ब.) तुलसीदास – अवधी
स.) सूरदास – ब्रज
द.) शंकरदेव – बंगाली
उत्तर-द.) शंकरदेव – बंगाली।
प्रश्न 18. दसबोध किसकी रचना है-
उत्तर- रामदास ।
प्रश्न 19. वह कौन संत थे, जिसे उसके अनुयायी उसे विष्णु का अवतार मानते थे-
उत्तर – नामदेव ।
प्रश्न 20. शेख अहमद सरहिन्दी का संबंध कौनसे संप्रदाय से था-
उत्तर – नक्शबंदी संप्रदाय से।
प्रश्न 21. शेख अहमद सरहिन्दी का पत्र संग्रह क्या है-
उत्तर – मुकुतवाद- रहमानी ।
प्रश्न 22. कौनसे संत महबूद इलाही के नाम से विख्यात थे-
उत्तर- निजामुद्दीन औलिया।
प्रश्न 23. शत्तारी सिलसिला का मुख्य केन्द्र था-
उत्तर- पटना।
प्रश्न 24. तानसेन तथा हुमायूँ किस सम्प्रदाय से प्रभावित थे-
उत्तर- शत्तारी संप्रदाय ।
प्रश्न 25. वह कौन सूफी संत थे, जिसे अकबर ने मनसब प्रदान किया था, पर बाद में अनबन होने के कारण वापस ले लिया-
उत्तर- शेख मूसा।
प्रश्न 26 . बुद्ध और मीराबाई के जीवन दर्शन में मुख्य साम्यता क्या थी-
उत्तर- संसार दुखपूर्ण है
प्रश्न 27. ‘ब्रह्म सत्य है और जगत मिथ्या (भ्रम या माया) है यह उक्ति है-
उत्तर- शंकराचार्य की
प्रश्न 28. महाराष्ट्र में भक्ति सम्प्रदाय किसकी शिक्षाओं द्वारा फैला था-
उत्तर- संत ज्ञानेश्वर की
प्रश्न 29. किस संत ने ईश्वर को अपने पास अनुभव करने के लिए नृतय एवं गीतों (कीर्तन) को माध्यम बनाया-
उत्तर- चैतन्य महाप्रभु
प्रश्न 30. भक्ति आन्दोलन के प्रारंभिक प्रतिपादक थे-
उत्तर- रामानुज आचार्य
प्रश्न 31. कबीर के गुरु थे-
उत्तर- रामानन्द
प्रश्न 32. संत कबीर का जन्म हुआ था-
उत्तर- मगहर/वाराणसी
प्रश्न33. पंजाब में भक्ति आंदोलन के अग्रदूत थे-
उत्तर- नानक
प्रश्न 34. भक्ति आंदोलन को दक्षिण भारत से लाकर उत्तर भारत तक प्रचारित करने का श्रेय दिया जाता है-
उत्तर- रामानन्द को
प्रश्न 35. 13वीं शताब्दी के द्वैतवाद मत के संस्थापक है-
उत्तर- मध्वाचार्य
प्रश्न 36. भक्ति को दार्शनिक आधार प्रदान वाले प्रथम आचार्य थे-
उत्तर- शंकरदेव
प्रश्न 37. शंकराचार्य का जन्म 788ई. में केरल के किस गांव में हुआ-
उत्तर- कलाडि/कलादि
प्रश्न 38. भक्ति आंदोलन का प्रारंभ किया गया-
उत्तर- आलवार-नयनार संतों द्वारा
प्रश्न 39. रामानुज के अनुयायियों को कहा जाता है-
उत्तर- वैष्णव
प्रश्न 40. चैतन्य महाप्रभु किस सम्प्रदाय से जुडे थे-
उत्तर- गौडीय सम्प्रदाय से
प्रश्न 41. पुष्टि मार्ग के दर्शन की स्थापना की-
उत्तर- वल्लभाचार्य ने
प्रश्न 42. आदिशंकर, जो बाद में शंकराचार्य बने, का जन्म हुआ था-
उत्तर- केरल में
प्रश्न 43. अद्वैतवाद के सिध्दांत के प्रतिपादक थे-
उत्तर- शंकराचार्य
प्रश्न 44. गीत गोविन्द क रचयिता है-
उत्तर- जयदेव
प्रश्न 45. रामानुजाचार्य को होयसल वंश के जैन धर्मावलम्बी शासक विट्टिग को वैष्णव धर्मावलम्बी बनाने में सफलता मिली। विट्टिग ने अपना नाम बदलकर क्या रखा-
उत्तर- विष्णुवर्धन
प्रश्न 46. किसने भक्ति के क्षेत्र में शूद्रो को भगवत दर्शन व मोक्ष का अधिकार देकर उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करने से रोका-
उत्तर- रामानुजाचार्य
प्रश्न 47. चैतन्य महाप्रभु का जन्म स्थल है-
उत्तर- नदिया/ नवदीप (बंगाल)
प्रश्न 48. उडीसा नरेश प्रतापरुद्र किस वैष्णव संत का शिष्य था-
उत्तर- चैतन्य महाप्रभु
प्रश्न 49. दक्षिण भारत का वह संत जिसने अपना अधिकांश जीवन उत्तर भारत में वृन्दावन मे विताया-
उत्तर- निम्बार्क आचार्य
प्रश्न 50. सुलह-ए-कुल विचारधारा, जिसके तहत किसी को भी किसी खास धर्म को मानने की बाध्यता से दूर रखा गया, किसकी है-
उत्तर- अकबर
प्रश्न 51. असम का चैतन्य किसे कहा जाता है-
उत्तर- शंकर देव ।
प्रश्न 52. आलसियों का मूल मंत्र-अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम के रचयिता है-
उत्तर- मलूक दास
प्रश्न 53. महात्मा गांधी के प्रिय ‘भजन-वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर कराई जाने रे’ के रचयिता है-
उत्तर- नरसी/नरसिंह मेहता ।
प्रश्न 54. ‘यदि संस्कृत देवभाषा है तो क्या मेरी मातृभाषा (मराठी) दस्यु भाषा है’ यह उक्ति है-
उत्तर- एकनाथ की
प्रश्न 55. भक्त तुकाराम कौन से मुगल सम्राट के समकालीन थे-
उत्तर- जहांगीर के
प्रश्न56. गुरुनानक का जन्म 1469ई. में कहां हुआ था-
उत्तर- तलवंडी/ ननकाना
प्रश्न 57. बंगाल और उडीसा में वैष्णववाद को लोकप्रिय बनाने का श्रेय है-
उत्तर- चैतन्य को
प्रश्न 58. शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु थे-
उत्तर- रामदास
प्रश्न 59. जांति-पांति पूछे नहिं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई’ ये पंक्तियां है-
उत्तर- रामानन्द की
Reference : https://www.indiaolddays.com/