इतिहासमध्यकालीन भारत

भारत पर आक्रमण करने वाले मुस्लिम आक्रमणकारी क्रमशः

मुहम्मद बिन कासिम(712 ई.)

मुहम्मद बिन कासिम का आक्रमण भारत पर किसी विदेशी(मुसलमान) का प्रथम आक्रमण था। यह अरब निवासी था।इसने 711 ई. में पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया। इसके साथ ही 712 ई. में कासिम ने सिंध तथा मुल्तान को भी जीत लिया था। इस समय यहाँ का शासक दाहिर था…अधिक जानकारी

महमूद गजनवी (998 ई.1030ई.)

महमूद गजनवी ने 998 ई.से 1030 ई. तक भारत पर शासन किया। महमूद गजनवी सुबुक्तगीन का पुत्र था। महमूद गजनवी अपने पिता के समय खुरासान का शासक था। इसने 1001 से लेकर 1030 ई. तक भारत पर 17 बार आक्रमण किये थे।उसके इन आक्रमणों का उल्लेख विद्वान हेनरी इलियट ने किया है…अधिक जानकारी

मुहम्मद गौरी (1175-1206)

मुहम्मद बिन कासिम के बाद महमूद गजनवी तथा उसके बाद मुहम्मद गौरी ने भारत पर आक्रमण किया तथा कत्लेआम कर लूटपाट मचाई। भारत में तुर्क साम्राज्य का श्रेय मुहम्मद गौरी को दिया जाता है…अधिक जानकारी

ये तीन विदेशी मुस्लिम आक्रमणकारी थे, जिन्होंने भारत पर कई आक्रमण किये तथा भारत के मंदिरों को लूटा और चले गये। ये मुस्लिम शासक भारत में अपना ज्यादा साम्राज्य विस्तार नहीं कर पाये। मुहम्मद गौरी ने फिर भी कुछ प्रदेशों पर अपना अधिकर कर लिया था। इसलिये मुहम्मद गौरी को भारत में मुस्लिम शासन का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।मुहम्मद गौरी के बाद उसका दास कुतुबुद्दीन ऐबक हुआ। जिसने 1206 ई. में दिल्ली में गुलाम वंश की स्थापना की थी।

Related Articles

error: Content is protected !!