इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल धान्यकटक

आन्ध्र प्रदेश के गुन्टूर जिले में स्थित धरणीकोट नामक स्थान सातवाहन युग में धान्यकटक नाम से विख्यात था। यह अमरावती के सन्निकट था। यह कुछ काल तक सातवाहनों की राजधानी रहा। इस नगर की प्रसिद्ध का कारण इसका महत्वपूर्ण व्यापारिक मण्डी होना था। यहाँ सातवाहन साम्राज्य के पूर्वी भाग की सबसे बड़ी मण्डी थी जहाँ अत्यन्त धनी एवं समृद्ध व्यापारी एवं व्यवसायी निवास करते थे।

यहाँ से उत्तर तथा दक्षिण को अनेक व्यापारिक मार्ग होकर गुजरते थे। सातवाहन नरेशों का काल व्यापार-वाणिज्य के लिए अत्यन्त प्रसिद्ध रहा है तथा इस प्रसिद्धि का कारण ऐसे ही व्यापारिक केन्द्र थे। समृद्ध व्यापारियों ने स्तूपों एवं अन्य बौद्ध स्मारकों का निर्माण करवाया था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!