इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल कुण्डग्राम

बिहार प्रान्त में वैशाली के समीप बुद्ध काल में कुण्डग्राम नामक स्थान पर स्थित था। यहाँ ज्ञातृक गणराज्य था। यह वज्जि संघ का सदस्य था। लिच्छवि तथा विदेह इसके अन्य प्रमुख सदस्य थे। ज्ञातृक संघ के प्रमुख सिद्धार्थ थे।

जैन धर्म के चौबीसवें एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण तीर्थकर महावीर उन्हीं के पुत्र थे। महावीर के जन्म से सम्बद्ध होने के कारण ही कुण्डग्राम नगर का महत्व बढ़ गया। राजनैतिक दृष्टि से कुण्डग्राम गणराज्य का महत्व बहुत अधिक नहीं था। मगध के शासक अज्ञातशत्रु ने वज्जि संघ पर आक्रमण कर वहाँ अपना अधिकार कर लिया। इसके साथ ही कुण्डग्राम से ज्ञातृक राज्य का स्वतंत्र अस्तित्व भी समाप्त हो गया।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!