इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल रंगपुर

गुजरात के काठियावाड़ प्रायद्वीप में स्थित इस स्थल से सैन्धव सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए है। यहाँ 1935 तथा 1947 में खुदाइयाँ की गयी थीं। प्राप्त अवशेषों में चिकने एवं अलंकृत मिट्टी के बर्तन, स्वर्ण तथा बहुमूल्य पत्थरों की गुरियाँ तथा धूप में सुखाई ईटें आदि प्रमुख है। बर्तनों के ऊपर हिरण आदि पशुओं के चित्र बने हुए है। इन अवशेषों से पता चलता है कि सैन्धव सभ्यता का विस्तार यहाँ तक था। रंगपुर से कुछ पाषाणयुगीन उपकरण भी प्राप्त होते हैं।

सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य

References:
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक-के.सी.श्रीवास्तव

Related Articles

error: Content is protected !!