इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल उदयगिरि

मध्यप्रदेश के विदिशा (बेसनगर) के समाप उदयगिरि नामक पहाड़ी स्थित है, जहाँ बीस गुफाओं को काटकर मुर्तियाँ बनाई गई है। ये हिन्दू तथा जैन सम्प्रदायों से सम्बन्धित है। इनमें अधिकत्तर मूर्तियाँ गुप्तकाल की है। गुफा संख्या चार में शिवलिंग की प्रतिमा तथा पाँच मे विष्णु के वाराह अवतार की झाँकी सुरक्षित है। एक अन्य गुफा से कुमारगुप्त प्रथम का एक लेख (गुप्त संवत् ) मिला है। इससे पता चलता है कि शंकर नामक व्यक्ति ने जैन तीर्थक्कर पार्श्वनाथ की मूर्ति का निर्माण करवाया था।

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के समीप भी उदयगिरि नामक एक पहाड़ी है जहाँ से कलिंग के प्रसिद्ध शासक खारवेल का लेख मिलता है। यहाँ खारवेल ने जैन भिक्षुओं के निवास के लिए बिहार बनाये थे। उदगिरि की पंचपुरी गुफा से रिलीफ स्थापत्य के सुन्दर उदाहरण मिलते है।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!