दिवसफरवरी

21 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

21 फरवरी को प्रत्येक वर्ष विश्व में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस( इंटरनेशनल मदर लैंग्वेज डे ) मनाया जाता है। 17 नवंबर,1999 को यूनेस्को ने इसे स्वीकृति दी।

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में भाषाई व सांस्कृतिक विविधता व बहुभाषिता को बढ़ावा देने और विभिन्न मातृभाषाओं के प्रति जागरुकता लाना है।

भाषा की मनुष्य के जीवन में अहम भूमिका है। भाषा के माध्यम से ही देश ही नहीं बल्कि विदेशों के साथ संवाद स्थापित किया जा सकता है। 

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व में बोली जाने वाली कुल भाषाएं लगभग 6900 है। इनमें से 90 फीसद भाषाएं बोलने वालों की संख्या एक लाख से कम है। दुनिया की कुल आबादी में तकरीबन 60 फीसद लोग 30 प्रमुख भाषाएं बोलते हैं, जिनमें से दस सर्वाधिक बोले जानी वाली भाषाओं में जापानी, अंग्रेजी, रूसी, बांग्ला, पुर्तगाली, अरबी, पंजाबी, मंदारिन, हिंदी और स्पैनिश है।

फरवरी माह के अन्य महत्त्वपूर्ण दिवसों के बारे में जानकारी

Related Articles

error: Content is protected !!