KVS प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT) कैसे बने

अगर आप केन्द्रीय विद्यालय(KVS)में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(Trained Graduate Teacher) बनना है। तो आपको हम इस ऑर्टिकल के माध्यम से बतायेंगे कि कैसे तैयारी करें और क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।अध्यापक विद्यार्थी को अकादमिक रूप से बेहतरीन बनाते हैं और जीवन में हमेशा अच्छा करने के लिये प्रोत्साहित करते हैं। एक अध्यापक विद्यार्थी को ज्ञान, कौशल और सकारात्मक व्यवहार से सज्जित करता है, जिससे विद्यार्थी कभी खोया हुआ महसूस नहीं कर सकता और आगे बढ़ता है।बिना शिक्षक के जीवन में कोई भी मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रुप से विकास नहीं कर सकता है।

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT) बनने के लिए संक्षिप्त रूप से जानकारी

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT) की भर्ती केन्द्रीय विद्यालय संस्थान( Kendriya Vidyalaya Sangathan) दिल्ली द्वारा आयोजित की जाती है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड( Central Board of Secondary Education ) इसकी स्थापना 3 नवबंर 1962 को हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भारत सरकार का एक शैक्षिक बोर्ड है, जो केंद्र सरकार के अधीन है। यह बोर्ड सभी केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों, और केंद्र सरकार से Approved निजी विद्यालयों को मान्यता प्रदान करता है।

एक शिक्षक का विद्यार्धी के जीवन में क्या महत्व है-

एक शिक्षक वो व्यक्ति होता है जो अपने विद्यार्थी को सबसे बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध कराने के द्वारा हरेक के भविष्य को आकार देता है। प्रत्येक विद्यार्थी की शिक्षा में एक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एक शिक्षक के पास बहुत सारे गुण होते हैं और वो अपने विद्यार्थी के जीवन को सफल बनाने में पूरी तरह से दक्ष होता है। एक शिक्षक बहुत समझदार होता है और अच्छे से जानता है कि विद्यार्थी का ध्यान पढ़ाई की ओर कैसे लगाना है।

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT) बनने के लिए शैक्षणिक योग्यताएँ

1. 12वीं(10+2) पास करेः- अगर आपको एक विद्यालय में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT) बनना है, तो आपको 12वीं क्लास को पास करना होता है। कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स से, ताकि किसी भी कॉलेज में आपको एडमिशन मिल सके और अपनी आगे की पढाई पूरी कर सकें।

2. डिप्लोमा ऑफ एविमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) करेः- 12वीं के बाद में आप D.El.Ed. के लिए अप्लाई कर सकते हैं। D.El.Ed. एक प्रमाण पत्र है जो आपको प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT) की जाॅब में चाहिए। D.El.Ed. एक Certificate Courses है। यह कोर्स 4 साल का होता है।

3. ग्रेजुएशन के साथ बी.एड करेः- ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद में आप बी.एड कर सकते है। ग्रेजुएशन में कम सेन कम 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।

4. CTET (Central Teacher Eligibility Test ) सेंट्रेल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट :- TGT के टीचर के लिये CTET का पेपर-।। पास करना आवश्यक है।

पेपर-।। : यह पेपर ग्रेजुएशन और दो साल की डिप्लोमा कर चुके विद्यार्थी दे सकते है। बी.एड(B.Ed) कर चुके विद्यार्थी दे सकते है। या फिर 4-A/BSc.Ed या BA.Ed/ BSc.Ed में उत्तीर्ण होना चाहिए।

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT) को कितनी सैलेरी और सुविधा क्या-2 मिलती हैं

  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT)का मूल वेतन ( बेसिक पे और ग्रेड पे के साथ):- 44,900/- to Rs. 01,42,400/- (Pay Level – 07)
  • सरकार की दरें और भत्ते भी मिलते हैं।
  • एक्सपीरियंस के आधार पर सैलरी में वृद्धि होती रहती है।

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT) की चयन प्रकिया

  • लिखित परीक्षा।
  • साक्षात्कार।
  • मैरिट लिस्ट ।
  • कागजातों की जाँच।
सरकारी नौकरियों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें