आरएएस ऑफिसर कैसे बनते हैं।

RAS(Rajasthan Administrative Service) राजस्थान प्रशासनिक सेवा। IAS की तरह राजस्थान में आरएएस एक सम्माननीय पद है, इस पद पर विराजमान उम्मीदवार के पास बहुत पॉवर होता है। RPSC (Rajasthan Public Service Commission) ही इस परीक्षा को आयोजित करवाती है। इस परीक्षा में पास होने के बाद घोषित उम्मीदवार का चयन इस पद पर किया जाता है। बहुत लोग इस जॉब के लिए अप्लाई करते है, कई सारे लोग आरएएस ऑफिसर बनना चाहते है। यह जॉब पाना कोई आसान काम नहीं है परन्तु असंभव भी नहीं है। आज के समय में कई सारे लोग आरएएस ऑफिसर पोस्ट पर विराजमान है। हम सभी जानते आज के समय कोई भी सरकारी जॉब पाना आसान काम नहीं है, जिसकी वजह है प्रतियोगिता। जो लोग प्रतियोगिता में सफल हो जाते है, वह लोग अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेते है।

आरएएस ऑफिसर कैसे बनें और इसके लिए क्या करें? इस पोस्ट के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेगें। राजस्थान में सिविल सर्विसेज को बहुत महत्त्व दिया जाता है। राजस्थान में सिविल सर्विसेज के अंतर्गत कई कम्पिटिशन परीक्षा होती हैं। लेकिन सबसे बड़ी और सम्मानीय अगर कोई परीक्षा है तो वो है आरएएस

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा साल में एक बार आरएएस की परीक्षा आयोजित की जाती है।

आरएएस ऑफिसर के लिए प्री और मुख्य परीक्षा के लिए सलेब्स और परीक्षा पैटर्न देखने के लिए यहाँ क्लिंक करे

आरएएस ऑफिसर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यताएँ

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में भाग लेने के लिए आपको 12th किसी भी विषय में पूरी करनी है और उसके बाद आपको 3 साल की जो ग्रेजुएशन डिग्री होती है वो करनी है ऑर्ट के विद्यार्थियों के लिए बी. ए. , विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए बीएससी और कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए बीकॅाम की डिग्री होनी अनिवार्य है।

आरएएस ऑफिसर बनने के लिए आयु सीमा

सभी अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, एससी/एस टी/ओबीसी के लिए 45 वर्ष और  पीडब्लूडी के लिए 55 वर्ष निर्धारित की गयी है ।

आरएएस ऑफिसर बनने के लिए क्या करें

एसडीएम ऑफिसर कैसे बने।

आरएएस ऑफिसर बनने के लिए निम्न प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है

  • आप आरएएस ऑफिसर बनना चाहतें है। तो इसके लिए सबसे पहले आप को फार्म भरना होता है। जो की आप किसी भी फार्म भरने वाले के पास जाकर फार्म को ऑनलाइन करवा सकतें है। जो कि आज कल यह कार्य बहुत ही आसान हो गया है। आरएएस की भर्तियाँ हर साल निकाली जाती है। जब भी भर्ती निकले तो आप ऑनलाइन आरएएस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आरएएस ऑफिसर बनने के लिए दो परीक्षा और लास्ट में साक्षातकार होता है- जो निम्न प्रकार से है-
  • प्रारंभिक परीक्षा – आरएएस के लिए योग्य उम्मीदवार होते है उनके राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSE) प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन करवाती है। जो की ऑबजेक्ट प्रकार की होती है। जिसमें 200 प्रश्न उत्तर होते हैं। जिसमें आपको अच्छे अंको से उतीर्ण होना है,अगर आप अच्छे मॅार्क्स से पास हो जाते हो तो आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हो सकते हैं।
  • मुख्य परीक्षा – प्रारंभिक परीक्षा में अच्छे अंको से उतीर्ण होने वाले वो परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हो जाते हैं। प्रारम्भिक परीक्षा के विपरीत मुख्य परीक्षा में लघु, अतिलघुतरात्मक और निम्बधात्मक के रूप में सवाल आते हैं, जिनका जवाब आपको संक्षेप और विस्तार में देना होता है।
  • साक्षातकार- मुख्य परीक्षा पूरी होने के बाद आपको अपनी मेरिट लिस्ट के आधार पर चुना जाएगा अगर मेरिट लिस्ट में आपका नंबर आ जाता है तो आप साक्षात्कार के लिए चयनित हो जाते हो। साक्षातकार में आपको पास होना जरुरी है। इसको पास करते ही आप आरएएस ऑफिसर के लिए चुने जाते हो।

आरएएस की फाईनल लिस्ट में चयन होने पर आपको राजस्थान में विभिन्न राजकीय विभागों में आपको पोस्टिंग दी जाती है।

आरपीएससी(RPSC) आरएएस के लिए निम्न पदों पर भर्ती करता है, क्रंमश : –
  • प्रशासनिक सेवा।
  • पुलिस सेवा।
  • जेल सेवा और उद्योग सेवा।
  • अलाइड सर्विसेज में सहकारी सेवा।
  • तहसीलदार सेवा।
  • उत्पाद सेवा और उद्योग सेवा।
  • शिक्षा।

आरपीएससी(RPSC) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करे

सरकारी नौकरी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करें।