ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 24 मार्च, 2021
UPSC Civil Service & Forest Service Recruitment 2021 : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा और भारतीय वानिकी सेवा परीक्षा 2021 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 27 जून, 2021 को आयोजित होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2021 तक कर सकते है। इस वैकेन्सी के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर ऑनलाइन जाकर प्राप्त कर सकते है।
पदों का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
सिविल सेवा | 712 |
भारतीय वन सेवा | 110 |
कुल | 822 |
शैक्षणिक योग्यता
- सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार किसी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
आयुसीमा
- सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा भर्ती आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 21 साल से 32 साल के मध्य होनी चाहिए।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की विशेष छूट मिलेगी।
- एससी, एसटी वर्ग उम्मीदवारों को 5 साल की विशेष छूट मिलेगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 04 मार्च, 2021
- आवेदन करने की अन्तिम तिथि – 24 मार्च, 2021
आवेदन शुल्क
- सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन फीस – 100/- रूपये।
- महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नही ली जायेगी।
चयन प्रक्रिया
- यूपीएससी की परीक्षा के लिए के लिए उम्मीदवार को तीन चरणों गुजरना पड़ता है, जो निम्न है-
- प्रारंभिक परीक्षा(प्री परीक्षा) ली जाती है, इस को पास करना होता है।
- फिर मुख्य परीक्षा ली जाती हैं ।
- मुख्य परीक्षा पास करने के बाद में उम्मीदवार की साक्षात्कार लिया जाता है।
- लास्ट में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाता है।
आवेदन कैसे करे।
- इस वैकेन्सी के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जाये।
- सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।