UPSC ने जारी किया इंडियन फाॅरेस्ट सर्विस(IFS) की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल

आईएफएस की मुख्य परीक्षा 28 फरवरी से 07 मार्च, 2021 तक होगी-

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने इंडियन फाॅरेस्ट सर्विस(IFS) की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स UPSC इंडियन फाॅरेस्ट सर्विस परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देख सकते है। UPSC IFS की मुख्य परीक्षा में इंग्लिस, जनरल नाॅलेज, मैथ्स स्टेटिस्टिक, फिजिक्स, लाइफ सांइस, कैमिस्ट्री, भू- विज्ञान, कृषि, पशुपालन और पशु चिकित्सक विज्ञान आदि विषयों में प्रश्न पूछे जायेगें। इस परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने के 3-4 हप्ते पहले ही जारी किए जायेगें।

28 फरवरी, 2021से मुख्य परीक्षाएं

UPSC इंडियन फाॅरेस्ट सर्विस(IFS) की मुख्य परीक्षा 28 फरवरी, 2021 से शुरू हो रही है, जो 07 मार्च, 2021 तक चलेगी। जिन कैंडिडेट्स ने भारतीय वन सेवा(IFS) प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होगें। IFS की मुख्य परीक्षा मल्टीपल प्रश्न बेस्ड होगी, जो दो स्लाॅट मे सुबह 9.00 AM बजे से दोपहर 12.00 AM बजे और 02.00 PM बजे से 05.00 PM बजे तक आयोजित की जायेगी।

संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

ऑफिशियल साइट पर चेक करे

  • इंडियन फाॅरेस्ट सर्विस(IFS) की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
  • IFS मुख्य परीक्षा का शेड्यूल का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।

सरकारी नौकरी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे।