इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल : अफसढ़

बिहार के गज जिले में यह स्थान स्थित है। यहाँ से एक लेख मिला है जो परवर्ती अथवा उत्तर गुप्त वंश के इतिहास पर महत्वपूर्ण प्रकाश डालता है। यह लेख आदित्यसेन द्वारा खुदवाया गया था। इसमें उत्तर गुप्तों की वंशावली कृष्णगुप्त से लेकर आदित्यसेन के समय तक मिलती है। साथ ही साथ यह लेख मौखरि तथा उत्तरगुप्तों के संघर्ष पर भी प्रकाश डालता है।

मौखरि तथा उत्तरगुप्त वंश के बीच संघर्ष

आदित्यसेन की उपलब्धियों का वर्णन इसमें मिलता है यहाँ बताया गया है कि ‘उसके श्वेतछत्र से सम्पूर्ण पृथ्वी ढँकी रहती थी।’ इस लेख से ज्ञात होता है कि आदित्यसेन की माता श्रीमति तथा उसकी पत्नी कोणदेवी ने क्रमश: एक विहार तथा तड़ाग का निर्माण करवाया था। लेख में कोई तिथि अंकित नहीं की गई हैं।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!