दिवसजनवरी

25 जनवरी : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है

हर साल 25 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय पर्यटन दिवस(National Tourism Day ) मनाया जाता है।

भारतीय पर्यटन दिवस भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिवस है | विवधता में एकता हमारे देश की खासियत है | अनेकों विविधताएं लिए हमारा देश अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण समूचे विश्व में अपना विशेष स्थान लिए हुये है।

पर्यटन से पङने वाले भारत पर सकारात्मक प्रभाव निम्नलिखित हैं
  • पर्यटन के चलते भारत की आर्थिक व्यवस्था पर भी बहुत सकारात्मक प्रभाव हुआ है | विश्व भर के लोग भारत के दर्शनीय स्थलों को देखने हर वर्ष यहाँ आते हैं और इससे हमारा आर्थिक स्तर भी बहुत बढ़ा है |
    भारतीय संस्कृति और सभ्यता को दर्शाते ये रमणीय स्थल सिर्फ विदेशी मेहमानों को ही नहीं, वरन समस्त भारतवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहे हैं और हमेशा रहेंगे |
  • आंकड़ों के अनुसार भारत के पर्यटन उद्योग से लगभग 7.7 प्रतिशत लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं | प्रतिवर्ष लगभग 7.5 मिलियन विदेशी भारत दर्शन को आते हैं |
  • पर्यटन के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति के कारण आर्थिक सुधार और रोज़गार के क्षेत्र में विकास हुआ है |
भारत के मुख्य पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल-

  • ताज महल,
  • लाल किला,
  • पुष्कर,
  • आमेर का किला,
  • हुमायूं का मक़बरा,
  • उदयपुर का सिटी पैलेस,
  • जैसलमेर का सोनार किला,
  • जोधपुर का मेहरानगढ़ किला,
  • अमृतसर का स्वर्ण मंदिर,
  • जयपुर का हवा महल, जंतर मंतर, इंडिया गेट, मैसूर पैलेस,

इन सभी स्थलों के अलावा भी कई अनेकों पर्यटक स्थल हैं।इन स्थलों को देखने के लिये हर वर्ग के लोग आते हैं।

पर्यटन दिवस( नेशनल टूरिज्म डे ) को मनाने का उद्देश्य

भारत सरकार (Government of India) द्वारा पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत लोगों को पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिये की गयी।

जनवरी माह के अन्य महत्त्वपूर्ण दिवसों को जानने के लिये यहाँ क्लिक करें

Related Articles

error: Content is protected !!