दिवसफरवरी

27 फरवरी : विश्व एनजीओ दिवस

विश्व एनजीओ दिवस ( World NGO Day) एक अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर दिवस है जिसे वार्षिक रूप से 27 फरवरी को मनाया जाता है। 2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के IX बाल्टिक सागर के एनजीओ फोरम के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इसे मान्यता दी तथा घोषित किया और संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने 2014 में पहली बार चिह्नित किया।

विश्व एनजीओ दिवस का उद्देश्य

विश्व एनजीओ दिवस का उद्देश्य लोगों को एनजीओ के अंदर सक्रिय रूप से शामिल होने और एनजीओ तथा सार्वजनिक व निजी क्षेत्र दोनों के बीच अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है। विश्व एनजीओ दिवस की सार्वभौमिक अवधारणा विश्वभर के विभिन्न एनजीओ, तथा उनके पीछे लोगों की जश्न मनाने, अभिनन्दन करने तथा सहयोग करने की है।

विश्व भर के एनजीओ के लिए विश्व एनजीओ दिवस एक-दूसरे के साथ ज्ञान और अनुभव को साझा करने के लिए है। इसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों को एनजीओ और उनके प्रभाव के बारे में शिक्षित करना है। विश्व एनजीओ दिवस एनजीओ संस्थापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों, सदस्यों और समर्थकों को सम्मानित करने और याद करने का अवसर प्रदान करता है।

फरवरी माह के अन्य महत्त्वपूर्ण दिवसों की जानकारी

Related Articles

error: Content is protected !!