सम सामयिकीदिवसनवम्बर

14 नवम्बर : विश्व मधुमेह दिवस कब तथा क्यों मनाया जाता है

14 नवम्बर का दिन हर साल विश्व मधुमेह दिवस ( World Diabetes Day) के रूप में मनाया जाता है।

मधुमेह दिवस क्यों मनाया जाता है

14 नवंबर को फ्रेडरिक बेन्टिंग (Frederick Benting )का जन्म दिन है, जिन्होंने कानाडा के टोरन्टो शहर में चार्ल्स बेस्ट ( chaarls best )के साथ मिलकर सन 1921 में इन्सुलिन की खोज की थी। इतिहास की इस महान खोज को अक्षुण रखने के लिए इन्टरनेशनल डायबिटीज फेडेरेशन (आईडीएफ) द्वारा 14 नवम्बर को पिछले दो दशकों से विश्व डायबिटीज दिवस हर साल मनाया जाता है।

यह दिन डायबिटीज की खतरनाक दस्तक को लोगों को समझाती है।

निरन्तर मधुमेह रोगियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए 1991 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रति वर्ष विश्व मधुमेह दिवस आयोजित करने का विचार किया। इस हेतु उन्होंने 14 नवंबर का दिन चयनित किया। 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस के रूप में वर्ष 1991 से मनाया जा रहा है।

मधुमेह की रोकथाम के लिये की गई खोज क्या है

मधुमेह रोग के कारण एवं इसके विभिन्न पहलुओं को समझने हेतु कई लोग प्रयासरत थे। इनमें से एक जोड़ी फ्रेडरिक बैटिंग एवं चार्ल्स बेस्ट की भी थी, जो पैनक्रियाज ग्रन्थि द्वारा स्त्रावित तत्त्व के रसायनिक संरचना की खोज में लगे हुए थे। इस तत्त्व को अलग कर उन्होंने अक्टूबर, 1921 में प्रदर्शित किया कि यह तत्त्व शरीर में ग्लूकोज का निस्तारण करने में अहम भूमिका निभाता है और इसकी कमी होने से मधुमेह रोग हो जाता है। इस तत्त्व को इंसुलिन का नाम दिया गया। इसकी खोज मधुमेह के इतिहास में एक मील का पत्थर है। इस कार्य हेतु इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन महत्त्वपूर्ण दिनों के बारे में भी पढें

विश्व सुनामी दिवस

शिशु सुरक्षा दिवस

इकबाल दिवस

राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस

परिवहन दिवस

गुरुनानक जयंती

विश्व निमोनिया दिवस

विश्व दयालुता दिवस

बाल दिवस

Reference : https://www.indiaolddays.com

Related Articles

error: Content is protected !!