इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल कल्यान

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल कल्यान

शकसातवाहन युग में यह पश्चिमी भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक नगर और बन्दरगाह था। यह वर्तमान महाराष्ट्र के थाना जिले में स्थित था। पेरीप्लस में इस नगर का उल्लेख मिलता है। सोपारा के बन्दरगाह की मण्डी कल्यान में थी। कल्यान में अनेक समृद्ध व्यापारी निवास करते थे तथा उन्होंने कन्हेरी तथा जुन्नार के मठों को उदारतापूर्वक दान दिये थे।

यहाँ से नासिक तथा पूना को दो मार्ग जाते थे। प्रतिष्ठान भी इसके साथ जुड़ा हुआ था। पेरीप्लस के विवरण से ज्ञात होता है कि इस नगर पर शक शासक मेम्बरस के बराबर आक्रमण होते थे और यहाँ आने वाले यूनानी जहाजों को रक्षकों के साथ भड़ौच पहुँचाया जाता था। कल्यान से पश्चिमी देशों – मिश्र, रोमादि के लिए माल-वाहक जहाज आते-जाते थे।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!