आधुनिक भारतइतिहास

स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय

स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय(Life introduction of Swami Vivekananda)

स्वामी विवेकानंद का जन्म जनवरी, 1863 को एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ था। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। उन्होंने बङी योग्यता से बी.ए. की परीक्षा पास की। नरेन्द्रनाथ शुरू में नास्तिक थे परंतु रामकृष्ण परमहंस के संपर्क में आने के बाद वे आस्तिक बन गये।

स्वामी विवेकानंद

नरेन्द्रनाथ रामकृष्ण से बङे प्रभावित हुए और उनके शिष्य बन गये। स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। 25 वर्ष की आयु में उन्होंने संन्यास ग्रहण कर लिया। 1892 के बाद उन्होंने भारत के भिन्न-भिन्न भागों का भ्रमण किया और भारतीयों की दयनीय दशा को देखकर बङे दुःखी हुए।

शिकागो धर्म सम्मेलन में भाग लेना

1893 में अमेरिका के शिकागो नगर में एक विश्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। विवेकानंद भी इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए शिकागो पहुँचे। उन्होंने सम्मेलन में हिन्दू धर्म की उदारता तथा विशालता पर प्रकाश डाला तथा धार्मिक सहिष्णुता और विश्व धर्म का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके पाण्डित्यपूर्ण भाषण से श्रोतागण बङे प्रभावित हुए।

विवेकानंद का विश्व धर्म सम्मेलनः शिकागो सर्व-धर्म सम्मेलन

न्यूयार्क हेराल्ड ने स्वामी विवेकानंद की प्रशंसा करते हुए लिखा कि उन्हें सुनने के बाद ऐसा अनुभव होता है कि हम कितने मूर्ख हैं जो इतने महान राष्ट्र में धर्म प्रचार के लिए लोगों को भेजते हैं।

विदेशों में प्रचार

स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में अपनी टीकाओं का प्रचार किया और न्यूयार्क में वेदांत सोसाइटी की स्थापना की। इस संस्था का उद्देश्य वेदांत का प्रचार करना था। उनके भाषणों से प्रभावित होकर बहुत से अमेरिकन उनके शिष्य बन गये। उन्होंने इंग्लैण्ड में भी अनेक अंग्रेज उनके शिष्य बन गये। 1900 में उन्होंने पेरिस की यात्रा की और वहाँ एक धर्म सम्मेलन में भाग लिया।

रामकृष्ण मिशन की स्थापना

1897 में स्वामी विवेकानंद भारत पहुँचे। उन्होंने 5 मई, 1897 को रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इसका उद्देश्य रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं का प्रचार करना था। उन्होंने बेलूर मठ की स्थापना की। अंत में 4 जुलाई, 1902 को स्वामी विवेकानंद की मृत्यु हो गयी।

रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने एवं कब की?

Related Articles

error: Content is protected !!