इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत
प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल मालवा
मध्य प्रदेश के आधुनिक उज्जैन, विदिशा तथा सागर जिलों की भूमि पर प्राचीनकाल का मालवा प्रदेश स्थित था। इसके दो भाग थे। (1) पूर्वी मालवा जिसकी विदिशा थी। इसे आकार कहा जाता था। गौतमीपुत्र के नासिक लेख में इसका उल्लेख है। (2) पश्चिम मालवा इसे अवन्ति कहा जाता था तथा इसकी राजधानी उज्जयिनी में थी। गौतमीपुत्र ने इन दोनों ही राज्यों को जीता था।
जैन ग्रन्थ कालकाचार्य कथानक से सूचित होता है कि प्रथम शती ईसा पूर्व में यहाँ पर विक्रमादित्य का शासन था। उसने शकों को पराजित कर वहाँ से खदेड़ा तथा विजय की स्मृति में मालवा अथवा विक्रम संवत् (57 ई. पू.) का प्रवर्त्तन किया था। कालान्तर में यहाँ के लेखों में इसी संवत् का प्रयोग मिलने लगा।
विक्रमी संवत् का प्रारंभ किस शासक ने किया था
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search