इतिहासदक्षिण भारतपल्लव राजवंशप्राचीन भारत
परमेश्वरवर्मन द्वितीय पल्लव वंश का शासक था
कांची के पल्लव वंश के शासक नरसिंहवर्मन द्वितीय का पुत्र तथा उसके बाद बनने वाला शासक परमेश्वरवर्मन द्वितीय था। उसने केवल दो-तीन वर्षों (728-730-31ई.) तक राज्य किया था। उसके काल में पल्लव-चालुक्य संघर्ष पुनः छिङ गया था। चालुक्य नरेश युवराज विक्रमादित्य ने अपने गंग सहयोगी श्रीपुरुष के पुत्र राजकुमार एर्रेयप्प की सहायता से कांची पर आक्रमण किया। परमेश्वरवर्मन द्वितीय लङता हुआ मारा गया। वह सिंहविष्णु की परंपरा का अंतिम पल्लव शासक था।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search