इतिहासप्राचीन भारतसिंधु घाटी सभ्यता

रोपङ का इतिहास

रोपङ में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् सर्वप्रथम उत्खनन किया गया था। इसका आधुनिक नाम ‘रूप नगर’ था। 

खोजकर्ता – 1950 ई. में रोपङ की खोज बी.बी.लाल द्वारा की गयी।

नदी – सतलज नदी के किनारे स्थित है, रोपङ।

स्थान – रोपङ भारत में पंजाब में स्थित है।

यज्ञदत्त शर्मा ने रोपङ का उत्खनन करवाया(1955-56ई.)।

रोपङ की विशेषता

कुत्ते के साथ मानव के शवाधान के साक्ष्य मिले हैं।

रोपङ से ताँबे की कुल्हाङी प्राप्त हुई है।

YouTube Video

Prev 1 of 1 Next
Prev 1 of 1 Next
यहाँ संस्कृति के पांच चरण मिलते हैं जो इस प्रकार है –
  1. हड़प्पा
  2. चित्रित धूसर मृदभांड
  3. उत्तरी काले पालिश वाले
  4. कुषाण, गुप्त
  5. मध्यकालीन मृदभांड
रोपङ से मिले अन्य महत्त्वपूर्ण साक्ष्य

रोपङ से मिट्टी के बर्तन, आभूषण चर्ट, फलग एवं तांबे की कुल्हाड़ी मिली है। 

यहाँ पर मिले मकानों के अवशेषों से लगता है कि यहाँ के मकान पत्थर एवं मिट्टी से बनाये गये थे।

यहाँ शवों को अण्डाकार गढ्ढों में दफनाया जाता था। एक स्थान से शवाधान के लिए प्रयोग होने वाले ईटों का एक छोटा कमरा भी मिला है।

कुछ शवाधान से मिट्टी के पकाए गए आभूषण, शंख की चूड़ियां, गोमेद पत्थर के मनके, तांबे की अंगूठियां आदि प्राप्त हुई हैं।रोपड़ से एक ऐसा क़ब्रिस्तान मिला है जिसमें मनुष्य के साथ पालतू कुत्ता भी दफनाया गया था। ऐसा उदाहरण किसी भी हड़प्पाकालीन स्थल से प्राप्त नहीं हुआ है। परन्तु इस प्रकार का साक्ष्य नव पाषाण युग में ‘बुर्ज़होम’ (कश्मीर) से मिला है।

महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न – मध्यपाषाण काल के लोगों का पालतू जानवर क्या था

उत्तर – कुत्ता

प्रश्न – पुरापाषाणकाल के लोगों द्वारा प्रयोग में लाया गया औजार क्या था

उत्तर – कुल्हाङी।

प्रश्न – मानव द्वारा प्रयोग में लाई गयी सबसे पहली धातु क्या है 

उत्तर – ताँबा 

प्रश्न – सिंधु घाटी सभ्यता से मिला ऐसा स्थल जहां से मानव के शवाधान के साथ कुत्ते के साक्ष्य भी मिले हैं

उत्तर – रोपङ
सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल, नदी, उत्खननकर्ता एवं वर्तमान स्थिति

प्रश्न –  कुत्ते के साथ मानव के शवाधान के साक्ष्य सबसे पहले कहां से तथा किस काल से मिले हैं

उत्तर –  नवपाषाण काल के बुर्जहोम(कश्मीर) से मिले हैं।
कश्मीर रियासत का भारत संघ में विलय कब हुआ

Online References :
Wikipedia : रोपङ
India Old Days : सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

Related Articles

error: Content is protected !!