इतिहासराजस्थान का इतिहास

जगदीश सिंह गहलोत कौन थे

जगदीश सिंह गहलोत – जगदीश सिंह गहलोत का जन्म 1903 ई. में हुआ था। उन्होंने तीन खंडों में राजस्थान का संपूर्ण इतिहास लिखा। प्रथम खंड 1937 ई. में प्रकाशित हुआ, जिसमें राजस्थान का संपूर्ण इतिहास लिखा।

प्रथम खंड 1937 ई. में प्रकाशित हुआ, जिसमें राजस्थान के सभी गुहिल-सिसोदिया राज्यों के साथ करौली के यादव तथा जैसलमेर के भाटी राजघरानों का भी विवरण है। दूसरा खंड उनकी मृत्यु (1958ई.) के बाद 1960 ई. में प्रकाशित हुआ जिसमें जयपुर-आमेर के कछवाहा राज्य तथा अलवर के नरूका राज्य का इतिहास है।

स्व. जगदीश सिंह गहलोत के अधूरे कार्य को उनके सुपुत्र सुखवीर सिंह गहलोत ने पूरा कर दिखाया।

उपर्युक्त प्रमुख इतिहासकारों के आलावा कई अन्य व्यक्तियों ने राजस्थान के इतिहास के अलग-अलग ग्रन्थ लिखे हैं जिनसे शोधकर्ताओं को काफी मदद मिलती आई है। ऐसे लोगों में पंजित सहाय का वंश प्रदीप, हरविलास शारदा द्वारा रचित महाराणा कुम्भा, महाराणा साँगा की जीवनी और अजमेर का इतिहास, रेऊ का मारवाङ का इतिहास आदि प्रमुख हैं।

इसके बाद के इतिहासकारों में डॉ. सतीशचंद्र अग्रवाल, डॉ.नारायणसिंह भाटी, डॉ.एम.एस.जैन, डॉ.रामप्रसाद व्यास आदि विद्वानों ने अपने शोध कार्यों, लेखों तथा ग्रन्थों एवं शोधकर्ताओं का मार्ग निर्देशन कर राजस्थान के इतिहास को प्रामाणिक एवं वैज्ञानिक बनाने में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।

प्रश्न : जिन शिलालेखों में शासकों की यशोगाथा होती है, उसे कहते हैं-
उत्तर : प्रशस्ति।

प्रश्न : जिस शिलालेख में चौहानों को वत्स गोत्र का ब्राह्मण कहा गया है, वह है
उत्तर : बिजौलिया का शिलालेख।

प्रश्न : हमें महाराणा कुंभा की विजयों और विरुदों की जानकारी मिलती है-
उत्तर : रणकपुर प्रशस्ति से।

प्रश्न : आहङ के ताम्रपत्र (1206ई.)से हमें जानकारी मिलती है-
उत्तर :
गुजरात के शासक भीमदेव के समय में मेवाङ पर गुजरात का अधिकार था।

प्रश्न : मुण्डीयार की ख्यात में
उत्तर :
मारवाङ के राठौङ शासकों का वर्णन है।

प्रश्न : जोधपुर के दरबारी कवि करणीदान द्वारा रचित ग्रन्थ का नाम है
उत्तर :
रूरजप्रकाश।

प्रश्न : जोधपुर के दरबारी कवि करणीदान द्वारा रचित ग्रन्थ का नाम है-
उत्तर : सूरजप्रकाश

प्रश्न : राज प्रशस्ति के लेखक का नाम है

उत्तर : रणछोङ भट्ट।

References :
1. पुस्तक - राजस्थान का इतिहास, लेखक- शर्मा व्यास

Related Articles

error: Content is protected !!