इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल बंसखेड़ा

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले मे यह स्थान स्थित है। 1894 ई. मे यहाँ से हर्ष संवत् 22=628 ई. का एक लेख मिला। इस लेख से हर्ष के शासन के विषय में महत्वपूर्ण सूचनायें मिलती है। इसमें कई प्रदेशों तथा पदाधिकारियों के नाम दिये गये है। लेख के अनुसार अहिच्छत्र प्रदेश के अंगदीया विषय में स्थित मर्कटसार नामक ग्राम को ब्राह्मणों को दान में दिया गया था।

यह लेख हमें बताता है कि हर्ष के अग्रज राज्यवर्धन ने मालवा के शासक देवगुप्त पर आक्रमण कर उसे मार डाला किन्तु देवगुप्त के मित्र शशांक(गौड़नरेश) ने झूठे शिष्टाचार में फँसाकर राज्यवर्धन की हत्या कर दी। बंसखेड़ा लेख के विवरण की पुष्टि मधुबन(आजमगढ़ जिले में स्थित) के लेख से भी होती है।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!