इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल कल्याणी

कर्नाटक प्रान्त के बीदर जिले में स्थित कल्याणी नामक नगर पश्चिमी चालुक्य वंश की राजधानी थी। इस वंश के शासक तैलप (973-997) ने राष्ट्रकूट सत्ता का अन्त कर मान्यखेत के स्थान पर यहाँ अपनी राजधानी बसाई। उसके वंशजों ने 12वीं शती के मध्य तक यहाँ शासन किया। इसकी गणना तत्कालीन भारत के अत्यत समृद्धशाली नगरों में होती थी।

राष्ट्रकूट शासकों का इतिहास में योगदान

विल्हण ने विक्रमांकदेवचरित में इसे ‘संसार की सर्वश्रेष्ठ नगरी’बताया है। यह शिक्षा एवं साहित्य का भी प्रमुख केन्द्र था।

कविराज विल्हण के अतिरिक्त मिताक्षरा के लेखक विज्ञानेश्वर का भी यह निवास स्थल था। 12वी. शता. के मध्य में चालुक्यों का राज्य कलचुरियों द्वारा समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही कल्याणी का भी प्राचीन वैभव भी समाप्त हो गया।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!