प्राचीन भारतइतिहासकुमारगुप्त प्रथमगुप्त काल

कुमारगुप्त प्रथम का शासन काल

कुमारगुप्त प्रथम के अभिलेखों तथा सिक्कों पर उत्कीर्ण तिथियों से कुमारगुप्त प्रथम के शासन की अवधि निर्धारित करने में मदद मिलती है। उसके शासन-काल की प्रथम तिथि गुप्त संवत् 96 = 415 ईस्वी है,जो हमें बिलसद अभिलेख से पता चलती है। इससे निष्कर्ष निकलता है,कि वह 415 ईस्वी में गद्दी पर बैठा था। उसकी अंतिम तिथि गुप्त संवत् 136 = 455 ईस्वी है, जो हमें चाँदी के सिक्कों से पता चलती है।

उसके उत्तराधिकारी स्कंदगुप्त के शासन काल की प्रथम तिथि भी यही है, जो उसके जूनागढ अभिलेख में अंकित है। अतः इस तिथि तक कुमारगुप्त का शासन समाप्त हो गया था। इस प्रकार हम कह सकते हैं, कि कुमारगुप्त प्रथम ने 415 से 455 ईस्वी तक अर्थात् कुल 40 वर्षों तक शासन किया।

Reference : https://www.indiaolddays.com

Related Articles

error: Content is protected !!